Hathras Tragedy: हाथरस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अस्पताल में भर्ती घायलों से ली हादसे की जानकारी

Hathras Tragedy: हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री कड़े एक्शन लेने वाले हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इस घटना को लेकर अधिकारियों से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई है। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे।

हाथरस में पहुंचकर उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल-चाल जाना तथा भगदड़ कैसे हुई इस बारे में भी घायलों से उन्होंने जानकारी ली। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों संग बैठक भी की। सीएम ने निर्देश दिया कि दोषी कोई भी हो उसे बक्शा नहीं जाएगा।

hathras-tragedy-chief-minister-yogi-adityanath-reached-hathras

इस इस बात का अंदाजा लगाया जाता है कि प्रदेश सरकार द्वारा हाथरस में हुए भगदड़ कांड में बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। सुबह में ही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ अधिकारियों की टीम भी पहुंची थी। अधिकारियों द्वारा हादसे के बारे में जानकारी एकत्र की जा चुकी है।

अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल-चाल पूछे सीएम योगी
जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। महिला के बेड के पास महिला के परिवार की दूसरी महिला भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल में भर्ती महिला से पूछा की अम्मा कैसी हो? अब ठीक हो न...अब तबीयत कैसी है? जिस पर महिला ने बताया कि हां अब ठीक हूं।

इसी तरह अन्य वार्ड और कमरे में भर्ती घायल एक-एक कर कई घायलों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद उन्होंने हादसे के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

इसके अलावा हादसे के दौरान एक महिला कांस्टेबल भी घायल हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल में पहुंचे और अस्पताल में भर्ती महिला कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उसके पास भी पहुंचे और उसका हालचाल जानने के बाद उन्होंने डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+