Hathras Stampede: कौन है ये महिला जो साये की तरह रहती है 'भोले बाबा' के साथ? मां, पत्नी या कोई और

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद में सत्संग के दौरान भगदड़ होने पर 121 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने के चलते नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा इस समय सुर्खियों में है।

भोले बाबा के साथ अक्सर ही मंच पर उनके बगल की कुर्सी पर बैठने वाली महिला भी चर्चा में है। महिला को लेकर सोशल मीडिया में लोगों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई महिला को भोले बाबा की पत्नी तो कोई मां तो कोई सेविका बता रहा है।

hathras-stampede-bhole-baba-ke-sath-rahane-wali-mahila-kaun-hai-who-is-prema-devi

हालांकि नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के भक्त उन्हें अक्सर मां और देवी मां कह कर बुलाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि भोले बाबा के साथ हमेशा साये की तरह रहने वाली महिला प्रेमा देवी कौन हैं और कहां की रहने वाली हैं?

कैंसर से हुई गोद ली हुई बेटी की मौत
दरअसल, 40 साल पहले बाबा की शादी हुई थी। शादी के बाद बाबा और उनकी पत्नी को कोई संतान नहीं हुआ। अपने भाई की बेटी या भतीजी को गोद ले लिया। कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में बेटी को कैंसर हो गया और गले में गांठ पड़ गई।

भोले बाबा के आवाज पर लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच एक दिन बेटी बेहोश हो गई और भक्तों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। उसके बाद भोले बाबा ने उसे हाथ से पकड़ कर हिलाया और वह कुछ देर में उठ खड़ी हुई। उसके बाद भोले बाबा के प्रति लोगों की आस्था बढ़ने लगी।

हालांकि बाद में कैंसर के चलते बेटी की मौत हो गई। उसके बाद बाबा लोगों में इतना लोकप्रिय हो चुका था कि लोग उसकी हर बात को सच मानने लगे। धीरे-धीरे बाबा की लोकप्रियता बढ़ने लगी और अलग-अलग जगहों पर लोग बाबा के सत्संग का आयोजन करने लगे।

अब आईए जानते हैं कौन हैं महिला?
इस बारे में बाबा से जुड़े लोगों और रिपोर्ट की माने तो भोले बाबा के साथ हमेशा दिखाई देने वाली महिला का नाम प्रेमा देवी है। प्रेमा देवी मूल रूप से कासगंज जिले के दरियाबगंज के गोटिया गांव की रहने वाली हैं।

इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा यह भी दावा किया जा रहा है कि भोले बाबा की पत्नी का नाम कटोरी देवी है जबकि प्रेमा देवी भोले बाबा की मामी लगती हैं। हालांकि लोगों के दावे में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+