हरिशंकर तिवारी के परिवार ने थामा समाजवादी का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

हरिशंकर तिवारी के परिवार ने थामा समाजवादी का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ, 12 दिसंबर: पूर्वांचल की सियासत में ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी के परिवार ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। रविवार 12 दिसंबर को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव की मौजदूगी में सपा में शामिल हुए। बता दें, हरिशंकर तिवारी के परिवार को 07 दिसंबर को मायावती ने बसपा से बाहर कर दिया था, जिसके बाद से उनके समाजवादी पार्टी में आने के कयास लगाए जा रहे थे। इसी के साथ सपा की पूर्वांचल में बड़े ब्राह्मण चेहरे की तलाश भी पूरी हो गई। इस दौरान सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण का जिक्र करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Recommended Video

      UP Election 2022: Harishankar Tiwari का परिवार सपा के साथ, किसकी बढ़ेगी Tension ? | वनइंडिया हिंदी
      Harishankar Tiwaris family joins Samajwadi Party

      पंडित हरिशंकर तिवारी पूर्वी उत्तर प्रदेश विशेषकर गोरखपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ माने जाते है। रविवार को हरिशंकर तिवारी के बडे़ पुत्र पूर्व सांसद भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, चिल्लूपार के विधायक विनय शंकर तिवारी के साथ ही विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, संतकबीरनगर से भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण चौबे उर्फ जय और बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष तिवारी भी सपा में शामिल हो गए। इस मौके पर विनय शंकर तिवारी ने कहा है कि 2017 में जनता के बड़े समर्थन और उत्साह से यूपी में भाजपा की सरकार बनी, लेकिन इस सरकार ने लोकतंत्र नहीं राजतंत्र अपनाया। लोगों के बोलने पर पाबंदी लगाई। काम किसी और का है पर पत्थर अपना लगवा रहे हैं।

      पूर्व सांसद और हरिशंकर तिवारी के बड़े बेटे भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी ने कहा पूर्वांचल में सबसे ज्यादा गन्ना की रिकवरी होती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी तरफ की भाषा मिठास है, इस मिठास में कोई केमिकल नहीं मिलना चाहिए। पीएम मोदी के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि बस खाली आईं थी, बस में केवल और केवल 10-12 आदमी से ज्यादा नहीं थे। कहा कि हमरी गाढ़ी कमाई का पैसा विज्ञान में देना चाहिए। क्या हम इसलिए ट्रैक्स देते है। पहले ये अपनी जिम्मेदारियों का हिसाब दें, उसके बाद विकास की बात करें।

      इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि तिवारी परिवार काफी प्रतिष्ठित है और सीएम के क्षेत्र में अब सपा की लड़ाई किसी से नहीं है। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि बीजेपी की सरकार में सभी लोग परेशान हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है और सरकार सवाल से बच रही है। सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि बाबा की सरकार यूपी में रोज खबर छपवाती है कि लैपटॉप और टैबलेट बांटेगी, लेकिन सरकार अब कार्यकाल खत्म होने के समय बांटने का ऐलान कर रही है। अखिलेश यादव ने कांग्रेस और बसपा के चुनावी फाइट में होने के सवाल पर कहा कि लड़ाई अब एकतरफा है और सपा सरकार बना रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+