हरदोई में बच्चों के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, बच्चों और परिजनों को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया, Video
Hardoi Private Child Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बच्चों के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। ये आग शार्ट शर्किट की वजह से लगी। थोड़ी ही देर में आग का धुंआ अस्पताल की बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई।

आग लगने के बाद पूरे अस्पलात में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती बच्चों और तीमारदारों को अस्पताल के कर्मचारियों ने बाहर सीढि़यां लगाकर बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती नवजात बच्चों को कपड़े में लपेटकर बाहर सुरक्षित निकाला गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये आग हरदोई के नघेटा रोड पर स्थित एक प्राइवेट बाल चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसके चलते पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। मरीजों और उनके परिजनों को सीढ़ियों के सहारे छत से नीचे उतरना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादस होने से बच गया।
सभी मरीजों और परिजनों को सुरक्षित निकाला गया
इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लगने की घटना एक बड़ी आपदा बन सकती थी, लेकिन समय पर किए गए प्रयासों से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
बीमार बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया
परिजनों ने बताया कि पहली मंजिल से तो लोग जैसे-तैसे निकल आए, लेकिन दूसरी मंजिल पर फंसे मरीजों को सीढ़ी और धोती की बनी रस्सी के सहारे नीचे लाया गया। कुछ गंभीर बच्चों को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
क्या बोली हदरोई पुलिस?
सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली शहर क्षेत्र के नघेटा रोड पर स्थित अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications