हरदोई: पत्नी ने अपने पति पर लगाया पांच दोस्तों संग दुष्कर्म करने का आरोप

हरदोई। हरदोई में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति पर पांच साथियों के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया है। इसके बाद महिला अपने पति और उसके आरोपित साथियों पर मुकदमे की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई है। हालांकि काफी मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने महिला का धरना खत्म करा दिया है और मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

hardoi husband allegedly molested his wife with his 5 other friends

मामला हरदोई के मल्लावां कोतवाली इलाके का है जहां के एक गांव में रहने वाली महिला ने अपने पति पर ही साथियों समग रेप करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसको नहीं रखना चाहता जिसके लिए आए दिन उसे प्रताड़ित करता रहा है। महिला के मुताबिक पति ने उसके ऊपर जानलेवा हमला भी किया है। हालांकि इस मामले में उसके पति के खिलाफ जानलेवा हमले समेत दहेज उत्पीड़न आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

महिला का आरोप है कि इस समय वह मायके में रह रही है और एक दिन उसका पति पांच अन्य दोस्तों के साथ उसके घर मे घुस आया और उसके साथ जबरिया दुराचार किया। आरोप है कि वह थाने गई लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है जिसके चलते वह भयभीत है। महिला को डर है कि उसके साथ कुछ गलत न हो जाये। हालांकि पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर धरने से हटा दिया है। एएसपी ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+