बहन से छुपकर बात करता था दोस्त, भाई ने दी बेरहम मौत

हरदोई। हरदोई में एक दोस्त ने अपने ही जिगरी यार की हत्या कर दी। दोस्त का कुसूर था कि वह उसकी बहन से फोन पर बात करता था। इस बात का पता जैसे ही भाई को चला उसने उसकी गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों एक दूसरे के बेहद अजीज मित्र थे। घर आने जाने के दौरान एक दोस्त को दूसरे दोस्त की बहन से प्यार हो गया जिसके बाद दोस्त ने इसे अपनी इज्जत पर लेते हुए दोस्त की ही हत्या कर दी।

hardoi friend killed his best friend due to talking with his sister

दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह वारदात कोतवाली देहात इलाके की है जहां रहने वाले मुकेश कुमार यादव निवासी रद्देपुरवा रोड नखासा बाजार पिहानी चुंगी कोतवाली देहात और वसीम पुत्र रहीश निवासी खगेश्वरपुरवा कोतवाली शहर बेहद अजीज दोस्त थे। इनकी दोस्ती की मिसाल गांव वाले भी देते थे। बीते कई वर्षों से दोनों एक साथ ही काम करते थे। लेकिन गंगा के पानी की तरह इस पवित्र रिश्ते में नाजायज़ संबंधों ने गंदगी पैदा करने का काम किया। घर में आने-जाने के दौरान मुकेश कुमार यादव की नजरें अपने भाई जैसे दोस्त वसीम की बहन से चार हो गईं। इतनी कड़वी हकीकत सामने आने के बाद वसीम ने वह कदम उठाया जिसने दो परिवारों की खुशियों को आग लगा दी।

मुकेश कुमार यादव की हत्या शुक्रवार को दिन में हरिश्चन्द्र की बगिया में जुआ खेलने के दौरान चाकू से गला रेत कर दी गई थी। भाई ज्ञानेंद्र ने इस मामले में 8 लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने चौबीस घंटे में मामले का खुलासा करते हुए वसीम को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से आलाकत्ल चाकू खून से लथपथ शर्ट और सिम मोबाइल भी बरामद कर लिया।

एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि बहन से मुकेश को बात करते देखकर उसका खून खौल उठा और उसने हत्या का प्लान बना दिया। एसपी ने बताया कि पहले वसीम ने धोखे से मुकेश को बुलाया फिर चाकू से गला रेत दिया और जैसे ही मुकेश भगा तो उसके ऊपर चाकू से कई वार कर दिए। एसपी के अनुसार पुलिस ने जब वसीम को गिरफ्तार किया तब उसने पूरी कहानी पुलिस के सामने सुना कर अपनी अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+