VIDEO: शराब पीकर आपस में भिड़े पति-पत्नी, लात-घूसों से की एक-दूसरे की जमकर पिटाई
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पति-पत्नी का शराब पीने के बाद हाई-प्रोफाइल ड्रामा देखने को मिला। हरदोई के कछौना कोतवाली के स्टेशन रोड पर दंपति का ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। पति-पत्नी दोनों शराब में धुत थे और एक दूसरे बहस करते-करते हाथापाई करने लगे जिसे देखनेके लिए आसपास लोगों का हुजूम लग गया।

हरदोई के कोतवाली कछौना के स्टेशन रोड पर उस वक्त लोगों की भीड़ लग गई जब शराब के नशे में धुत एक पति-पत्नी आपस में उलझ गए। कुछ देर दोनों आपस में बहस करते रहे उसके बाद दोनों गुत्थम-गुत्था हो गए और मारपीट करने लगे। दोनों शराब के नशे में फुल टल्ली थे और एक दूसरे को गाली दे रहे थे। हालांकि शराबी पति-पत्नी काफी देर से झगड़ रहे थे और मारपीट कर रहे थे तो लोगों के लिए मनोरंजन का साधन भी बन गए। काफी देर तक दोनों का हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। लोगों के काफी समझाने-बुझाने पर पति अपनी पत्नी को लेकर ऑटो रिक्शा में बैठकर स्टेशन की तरफ चला गया। हालांकि यह दोनों कहां के रहने वाले थे इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल सकी।












Click it and Unblock the Notifications