हरदोई: डिप्टी सीएमओ की लग्जरी कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, एक की मौत, देखिए VIDEO

हरदोई। हरदोई-लखनऊ राज्यमार्ग पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला हरदोई के बघोली थाना क्षेत्र का है जहां स्वयं गाड़ी चला रहे डिप्टी सीएमओ ने सड़क के किनारे खड़े चाचा-भतीजे सहित 4 अन्य लोगों को कुचल दिया। इस कारण चाचा की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है डिप्टी सीएमओ स्वयं ही गाड़ी चला रहे थे और झपकी लगने की वजह से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डिप्टी सीएमओ की जमकर धुनाई कर दी।

 hardoi deputy CMO car crushed 6 people one died on the spot

मिली जानकारी के मुताबिक मामला हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र इलाके के गोपीपुरवा गांव का है जहां हरदोई जिला अस्पताल में तैनात डिप्टी सीएमओ डॉ अम्बुज सिंह अपनी लग्ज़री कार पर सवार होकर वापस हरदोई आ रहे थे। इसी दौरान यही का रहने वाला जागेश्वर 35 वर्ष अपने भतीजे अरुण 10 वर्ष के साथ सड़क के किनारे लकड़ी काट रहे थे और वहीं पास में 4 अन्य लोग बस का इंतजार कर रहे थे। इतने में ही डिप्टी सीएमओ की तेज रफ्तार कार सभी को रौंदते हुए निकल गई।

 hardoi deputy CMO car crushed 6 people one died on the spot

घटना के बाद जागेश्वर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और भतीजा अरुण और 4 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद डिप्टी सीएमओ ने भागने का अथक प्रयास किया लेकिन पब्लिक ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ लिया और जम कर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+