VIDEO: जरा सी बात पर दो पक्षों में जबरदस्त खूनी संघर्ष, खूब चले लाठी डंडे

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस खूनी संघर्ष में धारदार हथियार और लाठी डंडे चले। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्षों के लोगों में जमकर खूनी संघर्ष हो रहा है और धारदार हथियार और लाठी-डंडे चल रहे हैं, जिसमे करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

hapur Two groups bloody fight with each other

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के लोगों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। झगड़ा इतना बढ़ा की दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। दोनों पक्षों ने धारदार हथियार और लाठी डंडे निकाल लिए और एक दूसरे पर बरसाने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं वीडियो में भी आसानी से देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियारों के साथ खुलेआम सड़कों पर लड़ रहे हैं, जैसे कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो। दोनों पक्षों में इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है, लेकिन अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+