दर्दनाक हादसा: आगे निकलने की होड़ में कैंटर में जा घुसी बस, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे-24 पर रविवार-सोमवार की रात करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 8 यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अन्य यात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

hapur road accident driver and conductor died

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2.30 बजे सिंभावली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने आगे निकलने की होड़ में एक कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 8 लोग इस हादसे में घायल हो गए। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अन्य यात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+