घर से निकल रहा था धुआं, पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो जिंदा जल रही थी युवती

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक काफी दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के थाना देहात क्षेत्र के अयोध्यापुरी मोहल्ले में एक 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से मौत हो गई। घर से धुआं निकलता देख मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा तोड़कर जैसे-तैसे आग बुझाई तो मकान मालिक की 23 वर्षीय युवती वहां झुलसी पड़ी थी। जिस समय ये घटना हुई घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

धुआं निकलता देख हुआ शक

धुआं निकलता देख हुआ शक

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक घर में काफी देर से धुंआ निकल रहा था पहले तो मोहल्ले वालों ने इस नजरअंदाज किया लेकिन धुंए का निकलना ना बंद होते देख मोहल्ले वालों को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। यहां एक 23 साल की युवती धू-धू कर जल रही थी।

परिजनों को दी सूचना

परिजनों को दी सूचना

मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के साथ-साथ इस हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी तो परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती को पास के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर सुनते ही उसके उसके परिवार में कोहराम मच गया है।

हत्या या आत्महत्या

हत्या या आत्महत्या

बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि मकान में आग अपने आप लगी थी या युवती ने खुद आग लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+