पोते ने दादा पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, इस वजह से दी बेरहम मौत, देखें VIDEO

हापुड़। हापुड़ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ जमीनी विवाद के चलते रिश्ते में लगने वाले कलयुगी पोते ने अपने 80 वर्षीय दादा की ट्रैक्टर चढ़ाकर बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच में जुट गई।

hapur grand son killed his grand father in uttar pradesh

मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मतनौरा का है जहां एक पोते ने जमीन की लालच में अपने ही बाबा का कत्ल कर दिया। बता दें की रिश्ते में पोते लगने वाले संजीव ने अपने दादा पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी बड़ी बेहरमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोप है की मृतक मलखान के कोई औलाद नहीं थी उनके पास काफी जमींन भी थी। मलखान अपने रिश्तेदारों के घर रहता था। आज सुबह मलखान जब खेतों में शौच के लिए गया हुआ था, तभी उनके पोते ने उनको रास्ते में रोक लिया और उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे मलखान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जाँच करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+