VIDEO: यूपी पुलिस ने किया हैरतअंगेज काम, चौकी में ताले की जगह हथकड़ी लगाकर गायब

मथुरा। अपराधियों को पुलिस द्वारा हथकड़ी लगाते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन मथुरा की एक पुलिस चौकी ऐसी है जहां सुरक्षा के लिए चौकी पर ही हथकड़ी लगी है। दरअसल पुलिस चौकी के दरवाजे पर ताले की जगह पुलिसकर्मियों ने हथकड़ी लगा रखी है। अक्सर पुलिसकर्मी चौकी से नदारद रहते हैं तो वहीं चौकी के दरवाजे पर लटकी हथकड़ी हिफाजत करती है।

Handcuff in place of lock in Mathura Police station

पुलिस चौकी के दरवाजे पर ताले की जगह हथकड़ी लगे होने का यह नजारा है जनपद के शेरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सेही का है। अपराधियों के हाथों में लगने वाली यह हथकड़ी पुलिस चौकी के दरवाजे पर ताले की जगह लगी हुई थी।

Handcuff in place of lock in Mathura Police station

दरअसल सोमवार को झगड़े के एक मामले में गांव का ही एक शख्स अपनी शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा तो वहां से सभी पुलिसकर्मी नदारद थे। वहीं चौकी के दरवाजे पर ताले की जगह हथकड़ी लगी थी। पीड़ित ने बताया कि जब कभी कोई पीड़ित चौकी पर अपनी शिकायत लेकर आता है तो यहां उन्हें कोई मिलता ही नहीं। फोन पर बात की जाती है तो कोई कहता है कि छुट्टी गए हैं तो कोई कहता है कि गश्त पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+