Hamirpur में सुहागरात पर क्यों मचा बवाल? दुल्हन ने किया ऐसा 'कांड', सास को देनी पड़ी 'थर्ड डिग्री'-VIDEO
Hamirpur Dulhan Viral Video: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सुहागरात को विवादास्पद बना दिया। यहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के अगले ही दिन अपने पति के साथ पहली रात मनाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद घर में हंगामा मच गया।
बात सास तक पहुंची, तो मामला मारपीट शुरू हो गई। सास ने घूंघट में बैठी दुल्हन को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। दुल्हन की चीखों से पूरा घर गूंज उठा। मामले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्यों किया इनकार?

क्यों दुल्हन का सुहागरात से इनकार?
21 फरवरी 2026 को हमीरपुर के राठ कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान कुशवाहा के बेटे धर्म कुशवाहा (26 वर्ष) की शादी गोहांड कस्बे के पास बिलरख गांव निवासी बुद्ध सिंह की बेटी मिथलेश कुमारी से हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई। शादी एक गेस्ट हाउस में तय की गई थी। 22 फरवरी को विदा होने के बाद मिथलेश ससुराल पहुंची।
रात में जब परिवार वाले दुल्हन को दूल्हे के कमरे में ले जाने लगे, तो मिथलेश ने कमरे में जाने से इनकार कर दिया। जबरदस्ती कमरे में पहुंचने के बाद भी उसने पति धर्म को छूने से मना कर दिया। धर्म ने यह बात परिवार को बताई। पूछताछ पर मिथलेश ने खुलासा किया कि वह किसी और लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है। उसने प्रेमी का नाम कल्लू (गोहांड निवासी) बताया और कहा कि यह शादी उसके परिवार द्वारा जबरन कराई गई है। वह धर्म के साथ नहीं रहना चाहती।
थप्पड़ों की गूंज से इलाके में खलबली!
इस खुलासे पर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। मिथलेश के मायके वालों को भी बुलाया गया। रात भर मान-मनौव्वल और समझाइश चलती रही। इसी दौरान मिथलेश की सास गुस्से में आ गईं और समझाते-समझाते एक सेकंड में तीन थप्पड़ जड़ दिए। वायरल वीडियो (लगभग 72 सेकंड का) में दिखता है कि दुल्हन अन्य महिलाओं के बीच बैठी है। एक महिला (सास) उसे दो-तीन थप्पड़ मारती है। दुल्हन रोते हुए कहती है, 'और मारो, खूब मारो, मार डालो... लेकिन मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी और उसी के साथ सुहागरात मनाऊंगी।'
वीडियो में अन्य लोग सास को रोकते हैं और दुल्हन से कहते हैं कि अगर यहां नहीं रहना था तो शादी क्यों की? इस पर मिथलेश जवाब देती है कि शादी जबरदस्ती हुई, वह क्या करती?
टूट गई शादी, दूल्हे के अरमान चकनाचूर!
रात भर की नाकाम कोशिशों के बाद 23 फरवरी सुबह दोनों पक्ष राठ कोतवाली पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने समझाया, लेकिन मिथलेश अड़ी रही कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। आखिरकार दोनों पक्ष (दूल्हा-दुल्हन) आपसी सहमति से अलग रहने पर राजी हो गए। कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज हुई। कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मामला आपसी समझौते से सुलझ गया है। दोनों परिवार कानूनी अलगाव की औपचारिकताएं पूरी करने तहसील गए।
फिलहाल मिथलेश अपने मायके में है। यह घटना जबरन शादियों, सहमति और व्यक्तिगत पसंद के मुद्दे पर सवाल उठाती है, और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications