हमीरपुर की रिवॉल्वर रानी की ख्वाहिश हुई पूरी, किया था जिसका अपहरण हुई उससे शादी

हमीरपुर। आपको याद होगा कि उत्तर प्रदेश स्थित हमीरपुर जिले के भवानी गांव में एक युवती रिवॉल्वर की नोंक पर अपने प्रेमी को मंडप से उठाकर ले गई थी। अब उस मामले में नया मोड़ आया है। बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में रिवॉल्वर रानी के नाम से मशहूर हो गई युवती ने अपने प्रेमी से रविवार को शादी कर ली।

हमीरपुर की रिवॉल्वर रानी की ख्वाहिश हुई पूरी, किया था जिसका अपहरण हुई उससे शादी

वर्षा ने प्रेमी अशोक के साथ चौरादेवी मंदिर में सात फेरे लेकर जीवन साथी बन गए। दोनों की शादी के बाद बीते 56 दिनों से चल रहा मामला भी खत्म हो गया। बता दें कि 15 मई को अशोक और उसकी दुल्हन का परिवार शादी की खुशियों में मशगूल था। अशोक भी दूल्हे के लिबाज में काफी खुश नजर आ रहा था।

आधी रात को फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी वर्षा ने वहां एंट्री मारी। एसयूवी में बैठकर पहुंची वर्षा के साथ तीन हथियारबंद युवक भी थे। वर्षा सीधे मंडप पर पहुंची, रिवॉल्वर निकाला और अशोक कनपटी पर लगाकर उसे साथ चलने को कहा।

ये रहा पूरा मामला

शादी में आए मेहमानों ने जब वर्षाा को रोकने की कोशिश की तो उसने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई बीच में आया तो उसका अंजाम बुरा होगा। इसके बाद उसने अशोक को गाड़ी की सीट से बांधा और चली गई। कुछ ही मिनटों में देखते ही देखते ही वर्षाा अशोक को लेकर चली गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी। इसके बाद 18 मई के दिन वर्षा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही वर्षा ने पुलिस को बताया था कि उसने तमंचे या बंदूक के बल पर अशोक का किडनैप नहीं किया था, बल्कि अशोक अपनी मर्जी से उसके साथ आया था। वर्षा ने बताया कि दोनों पिछले 8 साल से एक दूसरे को जानते हैं और आपस में प्यार करते हैं। उसने बताया कि अशोक की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी, इसलिए वो अशोक को अपने साथ ले आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+