'मुझे झाड़ी में ले जाकर मेरे साथ..', बीच सड़क पर अर्धनग्न महिला का सनसनीखेज आरोप
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर बैठी हुई। वीडियो में जब महिला से कोई उससे पूछता है कि क्या उसके साथ कुछ गलत हुआ है।
वह जवाब देती है कि उसे झाड़ियों में ले जाया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। पीड़ित महिला पुलिस को बुलाने की बात कहती है और दावा करती है कि उसके साथ हुए यौन शोषण को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह घटना गाजियाबाद की है। यह वारदात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लाल कुआं चौकी के पास हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने नंदग्राम से महिला का अपहरण किया और उसे झाड़ियों में ले जाकर देर रात लाल कुआं के पास छोड़ दिया।
घटना के बाद अर्धनग्न अवस्था में महिला ने बताया, "मैं कहती रही कि मेरे पांच बच्चे हैं, मुझे छोड़ दो, लेकिन नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, वहां उसने शराब की बोतल खोली और नशे की हालत में मेरे साथ दुष्कर्म किया।
यूपी कांग्रेस ने सरकार को घेरा
इस वीडियो को यूपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके सरकार की आलोचना की है। वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा, गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, "मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे... नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया... दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया..."
यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है तो तय मानिए कि उसके सीने में हृदय नहीं पत्थर है। कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने इतने नीच पुत्र को जन्म दिया है?
इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे माँ के ममता की कीमत समझ में आ जाये।अगर योगी सरकार इस मामले के गुनहगार को भी बचाने की कोशिश करती है तो उसे माँ और मातृत्व का अपमान कहा जायेगा।
क्या कहना है पुलिस का
सहायक पुलिस आयुक्त पूनम मिश्रा ने मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अर्धनग्न अवस्था में बैठी है और कुछ आरोप लगा रही है। जब इस संबंध में व्यापक जांच की गई तो पता चला कि यह चौकी क्षेत्र लाल कुआं थाना वेव सिटी का मामला है।"
पूनम मिश्रा ने बताया कि महिला पुलिस अधिकारियों ने महिला से बात की और उससे और जानकारी जुटाने की कोशिश की। उन्होंने उसके घर का पता भी ढूंढा और उसके परिजनों से संपर्क किया।
मिश्रा के मुताबिक, "महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। इससे पहले भी वह हरिद्वार, रुड़की आदि जगहों पर इसी तरह गई थी। वह अचानक घर से निकल गई।" महिला को आगे की कार्रवाई के लिए उसके परिजनों को सौंपने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications