VIDEO: 'चोटी' की कानपुर वाली पहेली, उलझ गया है पूरा गांव
सुबह जब वो सोकर उठी तो उसके होश उड़ गए उसने चोटी कटने की बात अपने परिजनों को बताई तो फिर एक-एक कर के सबके होश उड़ गए।
कानपुर। राजस्थान से शुरू हुई औरतों के चोटी कटने की पहेली, और उलझती ही जा रही है। चोटी कटने की घटना अब यूपी के जिलों में पहुंच चुकी है। खास बात ये है कि महिलाओं की चोटी कटने की घटना उस समय होती है जब महिलाएं सो रही होती हैं। कुछ ऐसा ही मामला कानपुर में देखने को मिला जहां घर के अंदर सोते समय एक लड़की की चोटी कट गई। सुबह जब वो सोकर उठी तो उसके होश उड़ गए। कुछ ही देर में चोटी कटने की बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस लड़की और उसके परिजनों से पूछताछ करने के लिए उसे अपने साथ थाने ले गए।

हाथ में चोटी लेकर लोगों को दिखाती ये मासूम लड़की घर के बाहर लोगों का लगा हजूम है। ये नजारा है कानपुर के बाबूपुरवा इलाके का जहां रात में घर के अंदर सोते समय 16 वर्षीय लड़की की चोटी कट गई। सुबह जब वो सोकर उठी तो उसके होश उड़ गए उसने चोटी कटने की बात अपने परिजनों को बताई तो एक एक करके सबके होश उड़ गए। चोटी कटने की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते हजारों लोगों का हुजूम घर के बाहर जमा हो गया। चोटी कटने की घटना को बताते हुए रेशमा ने कहा कि वो अपने कमरे में सो रही थी, सुबह जब नींद खुली तो चोटी कटी हुई थी।
चोटी कटने की घटना जब पुलिस को हुई तो वो पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और पीड़ित से बातचीत की। पुलिस का कहना है कि लड़की की चोटी कटने की घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घटना पर बोलते हुए कहना है कि किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया होगा क्योंकि इस तरह की अफवाह चल रही है। इसलिए लोगों को गुमराह और माहौल खराब करने के लिए इस तरह की घटनाएं अंजाम दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में चोटी कटने की घटना अब कानपुर में भी लोगों के बीच पहेली बन गई है। इसमें कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। फिलहाल चोटी कटने की घटनाएं लगातार हो रही हैं और पुलिस प्रशासन इसको कोरी अफवाह बता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications