Gyanvapi Mosque ASI Survey Live Update: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से चल रहे सर्वे का आज चौथा दिन है। एएसआई ने ज्ञानवापी परिसर का अपना वैज्ञानिक सर्वेक्षण सुबह 11 बजे से शुरू किया है। ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और इसमें वक्त लगेगा। संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि तीसरे दिन सर्वेक्षण के दौरान अहम डेटा कलेक्ट किया गया है। टीम यह जांच कर रही है कि 17वीं शताब्दी की संरचना पहले से मौजूद मंदिर के ऊपर बनाई गई थी या नहीं।
ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वेक्षण से जुड़े हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लाग पर बने रहें।
LIVE Feed
Aug 07, 2023, 8:40 PM IST
'एएसआई एक नक्शा बना रहे हैं'
हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि एएसआई एक नक्शा बना रहे हैं, एक रिपोर्ट का मसौदा तैयार कर रहे हैं और फिर वे रिपोर्ट जमा करेंगे। सर्वेक्षण कल सुबह 8 बजे शुरू होगा।
Aug 07, 2023, 7:00 PM IST
'मंदिर से जुड़े सबूत सामने आएं'
हिंदू पक्ष के वकील शुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि एएसआई सर्वेक्षण सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। वे मशीनों और उनकी इकाइयों की मदद से तकनीकी रूप से काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर एएसआई देश के किसी भी हिस्से से सर्वेक्षण विशेषज्ञों और टीमों को बुलाएगा। हम बस चाहते हैं कि मंदिर से जुड़े सबूत सामने आएं।
Aug 07, 2023, 5:38 PM IST
ज्ञानवापी में ASI सर्वे का चौथा दिन समाप्त
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वेक्षण का चौथा दिन समाप्त हो गया।
Aug 07, 2023, 2:08 PM IST
ज्ञानवापी सर्वे जारी
ज्ञानवापी सर्वे को लेकर वाराणसी मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Aug 07, 2023, 11:06 AM IST
संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है: वकील विष्णु शंकर जैन
वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा...ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।
Aug 07, 2023, 11:02 AM IST
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण सुबह 11 बजे हुआ शुरू
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, ''आज सर्वे सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, फिर यह दोपहर 2:30-5 बजे तक चलेगा...यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है।''
Aug 07, 2023, 9:44 AM IST
10.30 बजे से शुरू होगी ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों की एक टीम सोमवार सुबह 10.30 बजे वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण फिर से शुरू करेगी।
Aug 07, 2023, 9:05 AM IST
ASI वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण कर रहा है: वकील सुभाष नंदन
मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अन्य वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, "एएसआई व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण कर रहा है। माप किया जा रहा है, इसमें कुछ समय लगेगा। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद वे अदालत को रिपोर्ट सौंपेंगे।"
Aug 07, 2023, 9:04 AM IST
आज सर्वेक्षण शुरू करने में थोड़ी देरी हो सकती है: वकील सुधीर त्रिपाठी
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, "सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सर्वेक्षण में सहयोग कर रही है। सर्वेक्षण शुरू करने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि आज 'सावन' महीने का पांचवां सोमवार है।"
Aug 07, 2023, 9:02 AM IST
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आज चौथा दिन
ASI की ओर से चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आज चौथा दिन है।
Aug 06, 2023, 6:48 PM IST
ASI सर्वे के दौरान GDPR मशीनों का इस्तेमाल
हिंदू पक्ष के एक अन्य वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि ASI सर्वे के दौरान GDPR मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फोटोग्राफी और मापी के अलावा पूरे परिसर की स्टडी की जा रही है। मकबरों से जुड़ा डेटा भी जमा किया गया।
Aug 06, 2023, 6:46 PM IST
हिंदू पक्ष के वकील ने कहा- सर्वे में सभी पक्ष सहयोग कर रहे
ज्ञानवापी मामले में अदालतों में हिंदू पक्ष की पैरवी करने वाले वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा- सर्वे में सभी पक्ष सहयोग कर रहे हैं। रविवार को ASI की टीम ने मकबरों से जुड़ा डेटा कलेक्ट किया। सोमवार का टाइम फिक्स नहीं हुआ है।
Aug 06, 2023, 6:22 PM IST
तीसरे दिन का सर्वे पूरा, सोमवार को भी आएगी ASI टीम
तीसरे दिन का एएसआई सर्वेक्षण पूरो होने पर अदालत में ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "एएसआई सुचारू रूप से और अदालत के आदेश के अनुपालन के भीतर सर्वेक्षण कर रहा है। एक विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है तीनों कब्रों और तहखानों समेत पूरे परिसर से डेटा लिया जा रहा है। मैपिंग, माप और फोटोग्राफी हो रही है। वैज्ञानिक अध्ययन और विस्तृत काम कल भी जारी रहेगा।
Aug 06, 2023, 4:22 PM IST
सर्वे के बारे में वकील विष्णुशंकर जैन ने क्या बताया?
एएसआई सर्वेक्षण के तीसरे दिन दोपहर के भोजन के समय, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया, सर्वे शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। कोई बड़ा अपडेट नहीं है। तीनों केंद्रीय गुंबदों के नीचे वैज्ञानिक अध्ययन चल रहा है। वहां फोटोग्राफी और माप की जा रही है।
Aug 06, 2023, 3:02 PM IST
लंच के बाद 2:30 बजे से फिर शुरू हुआ ज्ञानवापी का सर्वे
ज्ञानवापी का सर्वे 2 बजे से 2:30 के लिए लंच के लिए रोका गया था। लंच के बाद फिर से सर्वेक्षण का कार्य जारी है।
Aug 06, 2023, 1:58 PM IST
ASI सर्वे के तीसरे दिन अब-तक क्या हुआ?
ASI सर्वेक्षण के तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, 2:30 बजे से फिर से काम शुरू होगा जो 5 बजे तक चलेगा। अभी कोई प्रमुख अपडेट नहीं है बस साइंटिफिक स्टडी और सेंट्रल डोम की स्टडी चल रही है। उधर फोटोग्राफी और उनकी पैमाइश की जा रही है और तीनों गुंबद की स्टडी की जा रही है।
Aug 06, 2023, 1:07 PM IST
मुस्लिम पक्ष ने कहा- अफवाह फैलाई जा रही कि मूर्ती, त्रिशूल मिला है
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण पर मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील मुमताज अहमद ने कहा, ''मेरे प्रतिनिधि वहां मौजूद हैं... जहां अभी कार्रवाई नहीं हुई वहां अफवाह फैलाई जा रही कि इतनी बड़ी मूर्ती, त्रिशूल मिल गया है.. अगर आम जनता यह देखेगी तो लोगों में उन्माद आएगा... प्रशासन को यह सब चीजे देखनी चाहिए क्योंकि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका काम है।''
Aug 06, 2023, 12:05 PM IST
तहखाना' में 'शिवलिंग' मौजूद है: वकील सुधीर त्रिपाठी
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, ''ऐसा कहा गया है कि 'तहखाना' में 'शिवलिंग' मौजूद है जिसकी लोग पूजा करते थे... वह मलबे से ढका हुआ था...।''
Aug 06, 2023, 9:53 AM IST
खोला जा सकता है आज तहखाना: हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता
हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने कहा, 'तहखाना' आज खोला जा सकता है और इसकी जांच की जाएगी...हमें उम्मीद है कि 'तहखाना' और गुंबद का सर्वेक्षण आज होगा...हम मस्जिद के अंदर नहीं गए। हमारे वकील वहां जाते हैं क्योंकि महिलाओं को अनुमति नहीं है... कुछ भी नया सामने नहीं आया है... माप और वीडियोग्राफी हो रही है। क्या-क्या मिला है यह अभी भी हमारी जानकारी में नहीं है, हमें बताया नहीं गया है।
Aug 06, 2023, 9:09 AM IST
ज्ञानवापी सर्वे का तीसरा दिन: क्या बोले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, ''कल (शनिवार) पश्चिमी दीवार का विस्तृत अध्ययन किया गया। पश्चिमी दीवार से लेकर बैरिकेडिंग तक के क्षेत्र में मौजूद घास हटा दी गई। 'तहखाना' साफ कर दिया गया और एग्जॉस्ट लगाया जा रहा है। मैंने केंद्रीय गुंबद के नीचे एक खोखली आवाज की ओर इशारा किया, इसकी जांच की जा रही है। केंद्रीय गुंबद के बगल का एक क्षेत्र, जो कृत्रिम रूप से ढका हुआ है, उसकी ओर भी इशारा किया गया था। इसलिए जांच चल रही है। यह एक लंबी जांच है।''
Aug 06, 2023, 9:07 AM IST
ज्ञानवापी परिसर के आसपास कड़ी की गई सुरक्षा
ज्ञानवापी परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है क्योंकि ASI आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कर रहा है।
Aug 06, 2023, 9:05 AM IST
ज्ञानवापी सर्वे तीसरे दिन शुरू
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) रविवार को ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण फिर से शुरू कर चुकी है। सर्वे का आज तीसरा दिन है।
9:05 AM, 6 Aug

9:07 AM, 6 Aug
ज्ञानवापी परिसर के आसपास कड़ी की गई सुरक्षा
ज्ञानवापी परिसर के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है क्योंकि ASI आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कर रहा है।
9:09 AM, 6 Aug
ज्ञानवापी सर्वे का तीसरा दिन: क्या बोले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, ''कल (शनिवार) पश्चिमी दीवार का विस्तृत अध्ययन किया गया। पश्चिमी दीवार से लेकर बैरिकेडिंग तक के क्षेत्र में मौजूद घास हटा दी गई। 'तहखाना' साफ कर दिया गया और एग्जॉस्ट लगाया जा रहा है। मैंने केंद्रीय गुंबद के नीचे एक खोखली आवाज की ओर इशारा किया, इसकी जांच की जा रही है। केंद्रीय गुंबद के बगल का एक क्षेत्र, जो कृत्रिम रूप से ढका हुआ है, उसकी ओर भी इशारा किया गया था। इसलिए जांच चल रही है। यह एक लंबी जांच है।''
9:53 AM, 6 Aug
खोला जा सकता है आज तहखाना: हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता
हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने कहा, 'तहखाना' आज खोला जा सकता है और इसकी जांच की जाएगी...हमें उम्मीद है कि 'तहखाना' और गुंबद का सर्वेक्षण आज होगा...हम मस्जिद के अंदर नहीं गए। हमारे वकील वहां जाते हैं क्योंकि महिलाओं को अनुमति नहीं है... कुछ भी नया सामने नहीं आया है... माप और वीडियोग्राफी हो रही है। क्या-क्या मिला है यह अभी भी हमारी जानकारी में नहीं है, हमें बताया नहीं गया है।
12:05 PM, 6 Aug
तहखाना' में 'शिवलिंग' मौजूद है: वकील सुधीर त्रिपाठी
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, ''ऐसा कहा गया है कि 'तहखाना' में 'शिवलिंग' मौजूद है जिसकी लोग पूजा करते थे... वह मलबे से ढका हुआ था...।''
1:07 PM, 6 Aug
मुस्लिम पक्ष ने कहा- अफवाह फैलाई जा रही कि मूर्ती, त्रिशूल मिला है
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वेक्षण पर मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील मुमताज अहमद ने कहा, ''मेरे प्रतिनिधि वहां मौजूद हैं... जहां अभी कार्रवाई नहीं हुई वहां अफवाह फैलाई जा रही कि इतनी बड़ी मूर्ती, त्रिशूल मिल गया है.. अगर आम जनता यह देखेगी तो लोगों में उन्माद आएगा... प्रशासन को यह सब चीजे देखनी चाहिए क्योंकि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका काम है।''
1:58 PM, 6 Aug
ASI सर्वे के तीसरे दिन अब-तक क्या हुआ?
ASI सर्वेक्षण के तीसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, 2:30 बजे से फिर से काम शुरू होगा जो 5 बजे तक चलेगा। अभी कोई प्रमुख अपडेट नहीं है बस साइंटिफिक स्टडी और सेंट्रल डोम की स्टडी चल रही है। उधर फोटोग्राफी और उनकी पैमाइश की जा रही है और तीनों गुंबद की स्टडी की जा रही है।
3:02 PM, 6 Aug
लंच के बाद 2:30 बजे से फिर शुरू हुआ ज्ञानवापी का सर्वे
ज्ञानवापी का सर्वे 2 बजे से 2:30 के लिए लंच के लिए रोका गया था। लंच के बाद फिर से सर्वेक्षण का कार्य जारी है।
4:22 PM, 6 Aug
सर्वे के बारे में वकील विष्णुशंकर जैन ने क्या बताया?
एएसआई सर्वेक्षण के तीसरे दिन दोपहर के भोजन के समय, ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया, सर्वे शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। कोई बड़ा अपडेट नहीं है। तीनों केंद्रीय गुंबदों के नीचे वैज्ञानिक अध्ययन चल रहा है। वहां फोटोग्राफी और माप की जा रही है।
6:22 PM, 6 Aug
तीसरे दिन का सर्वे पूरा, सोमवार को भी आएगी ASI टीम
तीसरे दिन का एएसआई सर्वेक्षण पूरो होने पर अदालत में ज्ञानवापी सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, "एएसआई सुचारू रूप से और अदालत के आदेश के अनुपालन के भीतर सर्वेक्षण कर रहा है। एक विस्तृत अध्ययन किया जा रहा है तीनों कब्रों और तहखानों समेत पूरे परिसर से डेटा लिया जा रहा है। मैपिंग, माप और फोटोग्राफी हो रही है। वैज्ञानिक अध्ययन और विस्तृत काम कल भी जारी रहेगा।
6:46 PM, 6 Aug
हिंदू पक्ष के वकील ने कहा- सर्वे में सभी पक्ष सहयोग कर रहे
ज्ञानवापी मामले में अदालतों में हिंदू पक्ष की पैरवी करने वाले वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा- सर्वे में सभी पक्ष सहयोग कर रहे हैं। रविवार को ASI की टीम ने मकबरों से जुड़ा डेटा कलेक्ट किया। सोमवार का टाइम फिक्स नहीं हुआ है।
6:48 PM, 6 Aug
ASI सर्वे के दौरान GDPR मशीनों का इस्तेमाल
हिंदू पक्ष के एक अन्य वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि ASI सर्वे के दौरान GDPR मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फोटोग्राफी और मापी के अलावा पूरे परिसर की स्टडी की जा रही है। मकबरों से जुड़ा डेटा भी जमा किया गया।
9:02 AM, 7 Aug
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आज चौथा दिन
ASI की ओर से चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आज चौथा दिन है।
9:04 AM, 7 Aug
आज सर्वेक्षण शुरू करने में थोड़ी देरी हो सकती है: वकील सुधीर त्रिपाठी
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा, "सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सर्वेक्षण में सहयोग कर रही है। सर्वेक्षण शुरू करने में थोड़ी देरी हो सकती है क्योंकि आज 'सावन' महीने का पांचवां सोमवार है।"
9:05 AM, 7 Aug
ASI वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण कर रहा है: वकील सुभाष नंदन
मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले एक अन्य वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा, "एएसआई व्यवस्थित और वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण कर रहा है। माप किया जा रहा है, इसमें कुछ समय लगेगा। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद वे अदालत को रिपोर्ट सौंपेंगे।"
9:44 AM, 7 Aug
10.30 बजे से शुरू होगी ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों की एक टीम सोमवार सुबह 10.30 बजे वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण फिर से शुरू करेगी।
11:02 AM, 7 Aug
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण सुबह 11 बजे हुआ शुरू
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा, ''आज सर्वे सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, फिर यह दोपहर 2:30-5 बजे तक चलेगा...यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है।''
11:06 AM, 7 Aug
संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है: वकील विष्णु शंकर जैन
वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा...ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।
2:08 PM, 7 Aug
ज्ञानवापी सर्वे जारी
ज्ञानवापी सर्वे को लेकर वाराणसी मंदिर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
5:38 PM, 7 Aug
ज्ञानवापी में ASI सर्वे का चौथा दिन समाप्त
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में एएसआई सर्वेक्षण का चौथा दिन समाप्त हो गया।
7:00 PM, 7 Aug
'मंदिर से जुड़े सबूत सामने आएं'
हिंदू पक्ष के वकील शुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि एएसआई सर्वेक्षण सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। वे मशीनों और उनकी इकाइयों की मदद से तकनीकी रूप से काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर एएसआई देश के किसी भी हिस्से से सर्वेक्षण विशेषज्ञों और टीमों को बुलाएगा। हम बस चाहते हैं कि मंदिर से जुड़े सबूत सामने आएं।
8:40 PM, 7 Aug