Guddu Muslim: गुड्डू मुस्लिम से पहले भी भिड़ चुके हैं UP STF चीफ अमिताभ यश, बताया- सबसे खतरनाक

Guddu Muslim: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के चीफ अमिताभ यश ने कहा कि गुड्डू मुस्लिम सबसे खूंखार अपराधी और पूर्व पेशेवर शूटर है।

Guddu Muslim Amitabh Yash

Amitabh Yash On Guddu Muslim: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे ज्यादा चर्चा अतीक अहमद के बाद किसी की हो रही है तो वह है गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim)। गुड्डू मुस्लिम कई दिनों से फरार चल रहा है। पुलिस जगह-जगह उसकी तलाश में लगी है लेकिन हाथ नहीं लग रहा। इस बीच यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश ने गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है कि इससे पहले भी उनका सामना गुड्डू मुस्लिम से हो चुका है। उन्होंने कहा कि उस समय भी उन्होंने उसे गिरफ्तार किया था।

गोरखपुर में हुई गुड्डू मुस्लिम से भिड़े थे अमिताभ
यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ यश ने कहा कि 1999 में जब उनकी पोस्टिंग गोरखपुर में थी तब उनका सामना गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) से हुआ था। उन्होंने उसे नारकोटिक्स के मामले में गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी देखने के बाद उसकी पहचान हो गई थी जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई थी। इस दौरान अमिताभ यश गवाह के तौर भी पेश हुए थे और गुड्डू मुस्लिम को 10 साल की सजा हुई थी।

अतीक ने छुड़ाया तो उसी के गैंग में हो गया शामिल
अमिताभ यश (Amitabh Yash) ने बताया कि अतीक अहमद ने अपने वकील के माध्यम से गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की जमानत करवाई थी और जमानत पर रिहा होने के बाद अतीक के गिरोह में ही शामिल हो गया। फिर वहीं से अतीक के हर काले खेल में शामिल होता था

बमबाजी में माहिर, यूपी के लिए सबसे खतरनाक गुंडा
अमिताभ यश (Amitabh Yash) ने कहा कि गुड्डू मुस्लिम को पकड़ने की हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन एक बात मानना पड़ेगा कि वह सभी वांछित गुंडों में सबसे अधिक खतरनाक है। उसका पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।

अतीक अहमद समेत उसके परिवार के तीन लोगों की हो चुकी मौत
उमेश पाल हत्याकांड में नामित अतीक अहमद परिवार के चार सदस्यों में से तीन अब मारे जा चुके हैं। उमेश पाल की हत्या के एक दिन बाद 25 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी में दस लोगों को नामजद किया गया था। छह अन्य लोगों के साथ अहमद के बेटे असद को भी शूटर के रूप में नामित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+