VIDEO: शादी से पहले बारातियों की फरमाइश पर दूल्हा चखना चाहता था स्वाद
अपना रिश्ता टूटने से दुखी लड़की भी यही कहती है की उसके मां-बाप ने तो रिश्ता तयकर दिया था लेकिन शादी का समय आते-आते लड़के वालों की मांगें बढ़ने लगीं।
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ते तोड़े जाने की खबरें तो अक्सर आती रहती हैं लेकिन रामपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर दहेज में कार के साथ-साथ बरातियों को बीफ पार्टी देने की मांग करने का आरोप लगाया है। शादी के खाने में बारातियों को गोमांस परोसने की मांग पूरी करने से इनकार करने पर शादी का रिश्ता ही तोड़ देने की शिकायत करते हुए लड़की पक्ष ने थाना पटवाई में लड़के वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपों की जांच शरू कर दी है।

रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र के घोसीपुरा गांव में जहां अफसर अली ने अपनी बेटी नसीमजहां की शादी रफी के साथ तय की थी। अफसर अली के मुताबिक तीन महीने पहले बेटी की मंगनी में उसने बढ़-चढ़ कर खर्चा किया था और मंगनी की रस्म अदायगी में वर पक्ष के करीब 25 लोगों को खाना खिलाने पर 40 हजार खर्च भी किया था। अब जब शादी की तारीख तय करने का समय आया तो वर पक्ष की ओर से चार पहियों की गाड़ी और बारातियों का स्वागत, खाना गौमांस से करने की शर्त रख दी गई।
अपना रिश्ता टूटने से दुखी लड़की भी यही कहती है की उसके मां-बाप ने तो रिश्ता तयकर दिया था लेकिन शादी का समय आते-आते लड़के वालों की मांगें बढ़ने लगीं। अब उन्होंने चार पहिया गाड़ी और बारातियों को गोमांस परोसने की मांग कर दी। कन्या पक्ष की ओर से अपनी हैसियत के चलते और योगी सरकार द्वारा बीफ पर पाबंदी का हवाला देते हुए, वर पक्ष की मांग पूरी न कर पाने के चलते शादी का रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता तोड़े जाने से दुखी लड़की पक्ष ने वर पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध थाना पटवाई में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। मुक़दमा दर्ज करने के बाद अब पुलिस इस बेहद गंभीर और अनोखे आरोपों की जांच में जुट गई है।
देखिए VIDEO...
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications