यूपी: स्टेज पर दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटाई बारात
लखनऊ, 29 जनवरी: अक्सर देखा जाता है कि शादी के दौरान दूल्हा पक्ष या फिर दुल्हन पक्ष के बीच कुछ ऐसा विवाद हो जाता है कि विवाह को टूटने में देर नहीं लगती। शादी के दौरान बारातों में छोटी-छोटी बातों पर खड़ा हुआ विवाद कब बड़ा बन जाता है पता नहीं चलता और नौबत शादी टूटने तक आ जाती है, लेकिन यूपी के औरेया में जयमाल के दौरान दूल्हे की हरकत देखकर आग बबूला हुई दुल्हन ने मौके पर ही सबके सामने ऐसे दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। क्या है पूरा मामला जानिए...

औरैया जिले की बिथूना कोतवाली का मामला
पूरा मामला औरैया जिले की बिथूना कोतवाली के नवीन बस्ती का बताया जा रहा है, जहां बारात लेकर पहुंचे दूल्हे के परिवार को अपने बेटे की हरकत से शर्मसार होना पड़ा। बताया जा रहा है कि जब बारात दुल्हन के यहां पहुंची तो जयमाला के लिए स्टेज पर जोड़े को बुलाया गया था। इस दौरान दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद डीजे के गानों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वरमाला फेंकने के बाद आग बबूला हुईं दुल्हन
जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने परंपरा के अनुसार उसके गले में वरमाला डालने के बजाए वरमाला फेंकने के बाद अपनी शादी रद्द करने का मन बना लिया था। दुल्हन ने दूल्हे के व्यवहार से परेशान होकर शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद तो सभी हैरत में पड़ गए। दुल्हन के शादी से इनकार करने पर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उसे सुलझाने के लिए बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा।

मौके पर आई पुलिस ने संभाला मोर्चा
इस दौरान परिवार के लोगों ने दुल्हन को शादी समारोह जारी रखने के लिए मनाने की लाख कोशिश भी की, लेकिन दुल्हन ने मना कर दिया, जिसके बाद तो सभी हैरत में पड़ गए। दुल्हन के शादी से इनकार करने पर दोनों परिवारों में तीखी कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उसे सुलझाने के लिए बाद में पुलिस को बुलाना पड़ा। दुल्हन को मनाने में नाकाम होने के बाद दोनों परिवारों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को दिए उपहार लौटा दिए।












Click it and Unblock the Notifications