जयमाला के समय दुल्हन के साथ ऐसा काम कर बैठा दूल्हा, हुई धुनाई
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मड़ियाहू थाना क्षेत्र में हो रही शादी में दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन को स्टेज पे सरेआम थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। अचानक दूल्हे की इस हरकत को देखकर घरातियों ने भी दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं घरातियों ने दूल्हे के कपड़े तक फाड़ दिये और 24 घण्टे तक बंधक भी बनाकर रखा। दूल्हे से दुल्हन को थप्पड़ मारने की वजह पूछी गई तो जवाब सुनकर लोग सकते में आ गए। दूल्हे ने जबाब दिया कि लड़की का वजन कम है और उसका कलर भी मुझे अच्छा नहीं लगा। घटना के बाद यह पता चला कि दूल्हा नशेड़ी है और भांग खाने की उसे लत है। उसने शादी में दिन भी अधिक मात्रा में भांग खा रही थी और दोस्तों के मजाक को उसने सीरियस लेते हुए दुल्हन को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।

नशे का लती है धर्मवीर, खो बैठा अपना आपा
जौनपुर जिले मड़ियाहू थाना क्षेत्र के कटघर गांव में सूर्यबली यादव ने अपनी बेटी अनीता (बदला हुआ नाम) की शादी बरसठी थाना क्षेत्र के रहने वाले धर्मवीर से तय की थी। सोमवार रात धर्मवीर बारात लेकर पहुंचा। एक तरफ बाराती अपना आनंद ले रहे थे और दूसरी तरफ स्टेज पर जयमाल की तैयारियां चल रही थीं। अचानक स्टेज पर दुल्हन के पहुंचते ही दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। कोई कुछ समझ पाता, इसके पहले उसने अनीता को कई थप्पड़ जड़ दिए। यह देखकर बराती और घराती के बीच मारपीट शुरू हो गई। झड़प के दौरान दुल्हन पक्ष को पता चला कि दूल्हा मेंटली डिस्टर्ब और भांग का नशा करता है।
दूल्हा धर्मवीर ने दी करतूत पर सफाई
दूल्हे की इस हरकत को देख नाराज घरातियों ने दूल्हे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरु कर दिया । इस दौरान उसका साफा और पजामा कई जगहों से फट गया। चेहरे पर भी चोटें आईं। 4 अन्य बाराती भी घायल हो गए। दूल्हा से जब थप्पड़ मारने का कारण पूछा गया तो उसने कहा, 'मुझे लड़की की दूसरी फोटो दिखाई गई थी। जो स्टेज पर लड़की थी, वो काली है। उसका कलर डाउन है। इसका वजन भी काफी कम है। यह देखकर मेरा मूड ऑफ हो गया और मैंने उसे थप्पड़ मार दिए।'

प्रशासन के आने पर निपटा मामला
दूल्हे ने बताया, "लड़कीवालों ने मुझे और रिश्तेदारों को शादी में दिए जेवरात और कपड़ों के लिए 24 घंटे तक बंधक बनाये रखा। पुलिस और एसडीएम की मौजूदगी में 2 लाख रुपए अदा करने पर मामला सुलझा।" वहीं लड़की के पिता सूर्यबली ने बताया, "अगुआ के जरिए शादी तय हुई थी। हमें बताया गया था कि लड़का खेती संभालता है। वो ऐसी हरकत करेगा, यह कोई सोच भी नहीं सकता था।" यही नहीं ग्राम प्रधान संतोष यादव ने कहा, "गांव की बेटी का अपमान कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा। दूल्हे ने जैसे ही कई थप्पड़ मारे, नाराज ग्रामीण खुद स्टेज पर चढ़ गए और दूल्हे समेत बरातियों की धुनाई कर दी। दूल्हा धर्मवीर मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। अनीता का जीवन बर्बाद होने से बच गया।"












Click it and Unblock the Notifications