दुल्हन की मां को देख भड़क गया दूल्हा, किया शादी से इंकार
भदोही। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के एक गांव निवासी युवती की शादी सुरियावां थाना क्षेत्र के एक युवक से होनी तय थी। गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों के बीच दुल्हन की मां को देखते ही दुल्हा भड़क गया और शादी से इनकार कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में तीन घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष माने और शादी की रस्म पूरी की गई।

सास के चहेरे पर था दाग
वाराणसी जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को अपनी बेटी की शादी सुरियावां थाना क्षेत्र के पाली पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव के युवक के साथ तय की गई की थी। लड़की पक्ष के करीब एक दर्जन लोग वाहन से गोपीगंज स्थित बाबा बडे़ शिव मंदिर पहुंचे, जहां वर पक्ष के लोग नहीं आए थे। फोन कर उन्हें सूचित किया गया। इस बीच, शादी की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही थी। परिजनों व रिश्तेदारों संग बारात लेकर पहुंचा दुल्हा दुल्हन की मां को देखते ही आग बबूला हो गया। कहा कि, उसे सफेद दाग (फूल) की बीमारी है, जिसे छिपाया गया था। अब ऐसे में शादी नहीं होगी। जिसके बाद कन्या पक्ष में हड़कंप मच गया।
पंचायत के बाद हुई शादी
लोग दूल्हे को मनाने में जुट गए, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार न था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस, रिश्तेदारों द्वारा दोनों पक्षों को पंचायत के जरिए समझाने का प्रयास किया गया। तीन घंटे बाद दूल्हे का क्रोध शांत हुआ और वह शादी के लिए माना। इस दौरान मंदिर में काफी तादात में लोग एकत्रित हो गए थे, जो दुल्हे को लताड़ रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications