PICs: दुल्हन लाने निकले दूल्हों ने लगवाई इंक, वोट डालने के बाद ही चढ़े घोड़ी

कई दूल्हे ऐसे भी नजर आए, जिन्होंने अपनी बारात ले जाने से पहले मतदान करना उतना ही जरूरी समझा जितना जरूरी दुल्हन को लाना।

सहारनपुर। नगर निकाय के अंतिम चरण के मतदान के दौरान सहारनपुर में बहुत कुछ अलग देखने को मिला। यहां पर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई दूल्हे ऐसे नजर आए, जिनकी बारात जानी थी लेकिन इससे पहले ये सभी दूल्हे अपना-अपना वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। नगर निकाय के अंतिम चरण के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने जो तारीख निर्धारित की थी, उस तिथि पर वैवाहिक सीजन के चलते बहुत ही शादियां रहीं। कई दूल्हें तो जिनकी बारात दूर जानी थी, वो मतदान शुरू होने से पहले ही अपनी बारात लेकर निकल गए। कई दूल्हे ऐसे भी नजर आए, जिन्होंने अपनी बारात ले जाने से पहले मतदान करना उतना ही जरूरी समझा जितना जरूरी दुल्हन को लाना।

घोड़ी चढ़ने से पहले निभाई नागरिकता

घोड़ी चढ़ने से पहले निभाई नागरिकता

शहर के हकीकत नगर निवासी अंकित भुटानी का रिश्ता देहरादून की लड़की से तय हुआ। शादी की तारीख काफी समय पहले ही तय हो गई थी, लेकिन जब बारात लेकर जाने का समय आया तो मतदान पड़ गया। अंकित बताते हैं कि जितना जरूरी दुल्हन को लाना है, उतना ही जरूरी मतदान करना है। इसलिए उन्होंने बारात के लिए तैयार खड़ी कार में सवार होने से पहले मतदान करना जरूरी समझा।

दुल्हन से पहले सोचा मेयर के बारे में..

दुल्हन से पहले सोचा मेयर के बारे में..

दूसरा दूल्हा भी शहर का ही रहने वाला है। ये मोहल्ला बेरीबाग का रहने वाला राहुल कुमार है। राहुल का कहना है कि हालांकि उनकी बारात नजदीक ही जानी है, लेकिन यदि एक बार वो अपनी बारात को लेकर चले गए तो उन्हें अपने मन पसंद मेयर को वोट देने का मौका चला जाएगा। इसलिए उन्होंने बारात लेकर जाने से पहले वोट डालना उचित समझा।

मतदान को लेकर लोग हुए उत्साहित

मतदान को लेकर लोग हुए उत्साहित

इसके अलावा नानौता क्षेत्र में भी एक दूल्हा अपनी बारात ले जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचा और अपने मत का प्रयोग किया। दूल्हों के इस काम से लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस तरह के मतदाता को देखकर हम कोई वोटिंग के लिए उत्सुक हो गया। स्थानीय लोगों में इनकी प्रशंसा भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+