पहले सुनाई Love Story...फिर बेरहमी से किया वहीं पर ये काम
वो जबरदस्ती अक्सर परेशान किया करता था। पड़ोस के गांव से आकर सुनील रास्ते में उसे रोककर कई बार प्यार का इजहार करता था।
जौनपुर। जौनपुर के जोगीपुर गांव में मुन्ना लाल पटेल की बेटी पूजा पटेल की बारात आई थी। जहां द्वार पूजा के बाद प्रेमी सुनील ने दूल्हे को कमरे में कपड़े बदलने के दौरान ब्लेड और चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी सुनील ने बताया कि वो पूजा से पहले ही मंदिर में शादी कर चुका है, आरोपी ने दो दिन पहले ही ससुर मुन्ना पटेल से बोला था कि शादी कहीं और मत करना अंजाम ठीक नहीं होगा। शादी के दिन दूल्हे प्रदीप को प्यार की दास्तां सुनाई और उसके बाद उसका चेहरा ही बिगाड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर भेजा जेल
एसपी अनील पांडेय ने बताया कि आरोपी सुनील ने चाकू से दूल्हे के चेहरे को खराब करने की नीयत से कई वार किया और मौके से फरार हो गया था। रविवार शाम को आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दूल्हा प्रदीप के घायल होने की वजह से शादी तो नहीं हो पाई है। आरोपी जिस शादी की बात पहले कर रहा है वो वैधानिक नहीं है। फिलहाल दूल्हा उसी दिन, रात को वापस फूलपुर इलाहाबाद अपने घर चला गया था।

दुल्हन ने बताया प्रेमी बोल रहा है झूठ
दुल्हन पूजा ने बताया कि सुनील से मेरा कोई संबंध नहीं था। वो जबरदस्ती अक्सर परेशान किया करता था। पड़ोस के गांव महराजगंज से आकर सुनील रास्ते में मुझे रोककर कई बार प्यार का इजहार करता था और अब शादी की बात झूठी बता रहा है।
दुल्हन के पिता ने कहा गांव वालों ने आरोपी को दिया था बढ़ावा
दूल्हे के परिवार पर कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। पूजा के पिता मुन्ना लाल ने बताया प्रदीप स्वस्थ्य होकर दुबारा बारात लेकर आएगा और बेटी को विदा कर ले जाएगा। सुनील को गांव के कुछ लोगों ने सह देकर रखा था। दूर के रिश्तेदारी की वजह से वो कभी-कभी घर आते जाते रहा।












Click it and Unblock the Notifications