क्रिकेट की दीवानगी: बारातियों ने दूल्हा-दुल्हन संग देखा भारत-पाक महामुकाबला

मैच की दीवानगी इस कदर थी कि जहां दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में पहुंचे तो हवन-मंत्र के बीच मोबाइल पर आनलाइन मैच देखते रहे।

मिर्जापुर। भारत में क्रिकेट को धर्म का दर्जा ऐसे ही नहीं दिया गया है। भारत में क्रिकेट को लेकर दिवानगी कुछ इस कदर है कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच चैम्पियन ट्राफी का फाइनल मैच देखने के लिए एक शादी समारोह में बारातियों की सुविधा के लिए टीवी लगा दिया गया था। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन भी मैच का लुफ्त उठाते रहे। मैच की दीवानगी इस कदर थी कि जहां दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में पहुंचे तो हवन-मंत्र के बीच मोबाइल पर आनलाइन मैच देखते रहे।

भारत में क्रिकेट को धर्म का दर्जा ऐसे ही नहीं दिया गया है। मिर्जापुर में एक शादी के दौरान बाराती मैट देख सके इसलिए टीवी लगाया गया। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन भी मैच का लुफ्त उठाते रहे। यहां तक कि मंडप के समय भी दूल्हा मोहाइल पर मैच देखता रहा।

क्रिकेट का खेल तो हर किसी को भाता है पर अगर मैच भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच होने वाला हो तो रोमांच और बढ़ जाता है। रविवार को मिनी वल्र्ड कप कहे जाने वाले चैंपियन ट्राफी का फाइनल मैच भारत पाकिस्तान के बीच था। सड़को पर सन्नाटा था। सभी मैच देखने में व्यस्त थे। पर रविवार के दिन ही नगर के अनगढ़ रोड़ निवासी डा. आयुष अग्रवाल की शादी भैंसहिया टोला निवासी नेहा के साथा बाजीराव कटरा स्थित राही लाज में होना था।

शादी का समारोह को दिन में ही रखा गया था। मैच न छूटने पाये इसके लिए मैरिज लान में एलसीडी टीवी लगायी गयी थी। बारातियों के साथ दुल्हा-दुल्हन भी मैच का लुफ्त उठाते रहे। जब दुल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे तो मोबाइल पर आनलाइन मैच को देखते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+