'निर्भया कांड से कुछ नहीं सीखा!' ग्रेटर नोएडा दुष्कर्म पर भड़के राहुल गांधी, सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप

4 अगस्त 2026 की रात ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट जा रही एक स्लीपर बस में 16 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले से जहाँ पूरा देश सकते में हैं वहीं अब इस मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की एंट्री हो गई है। नेता विपक्ष ने मामले पर दुख जताते हुए दिल्ली-यूपी पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार पर अपनी नाकामी छुपाने का आरोप भी लगाया है।

घटना के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि वारदात में शामिल बस को भी कब्ज़े में ले लिया गया है। लेकिन इस घटना ने पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से गंभी सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि देश में हर दिन महिलाओं पर यौन अत्याचार के करीब 80 मामले यानी कि हर 18 मिनट में एक मामले दर्ज़ होते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने साल 2024 की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में दुष्कर्म के 29536 केस दर्ज किए गए थे।

Greater Noida Case - Rahul Gandhi Slams Govt

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुए इस जघन्य अपराध ने एक बार फिर साल 2012 के निर्भया कांड के जख्म हरे कर दिए हैं। अब इस मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रशासनिक लापरवाही के लिए केंद्र और यूपी की सरकारों पर निशाना साधा है। लोकसभा में नेता विपक्ष ने सवाल उठाया कि ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक बस कई किलोमीटर तक चलती रही लेकिन किसी चेक-प्वाइंट पर उसे रोका नहीं गया?

राहुल गांधी ने सरकार की अक्षमता पर प्रहार करते हुए कहा कि निर्भया केस से भी सरकार ने कुछ सबक नहीं लिया। स्लीपर बसों में पर्दे लगे होने के कारण बस के अंदर चल रहे वारदात की भनक बाहर नहीं लग पाई। राहुल गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि राज्य परिवहन की बसों से पर्दे क्यों नहीं हटवाए गए। इस जघन्य अपराध के लिए राहुल गांधी ने यूपी सरकार की प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

ये भी पढें: Madhumita के हत्यारे Amarmani किस सीट से लड़ेंगे 2027 चुनाव? 20Y जेल में कटे, 3 बार के BJP MLA के छूटंगे पसीने

पुलिस बनाम पुलिस - अधिकार क्षेत्र विवाद

इस बीच पुलिस के रवैय्ये को लेकर भी आलोचना हो रही है। मामले में दिल्ली पुलिस के बीच अधिकार-क्षेत्र को लेकर खींचा-तानी की चर्चा भी सूर्खियों में रही। नोएडा पुलिस का कहना है कि अपराध गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट क्षेत्र में पड़ता है लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहले एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की।

दिल्ली सरकार लगाएगी बसों पर तकनीकी पहरा

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट जा रही बस में हुए जघन्य अपराध के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पड़ोसी राज्यों से दिल्ली आने वाली बसों पर तकनीकी पहरा बिठाने का ऐलान किया है। आगे से दिल्ली आने वाली सभी बसों की जीपीएस (GPS) प्रणाली से निगरानी की जाएगी।

टाइमलाइन - अब तक मामले में कब-कब क्या हुआ?

समय/तारीख घटना
4 अगस्त 2026, शाम 5 बजे चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने बस को वर्कशॉप/डेपो से लिया।
4 अगस्त 2026, रात 9 बजे पीड़िता परी चौक के पास खाली स्लीपर बस में सवार; आरोपियों ने नोएडा सेक्टर-63 पहुंचाने का वादा किया।
4 अगस्त 2026, रात (सफर के दौरान) बस ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे और रिंग रोड होते हुए दिल्ली की ओर; 47 किमी के सफर के दौरान चलती बस में दुष्कर्म।
4 अगस्त 2026, रात के अंत में कश्मीरी गेट/आईएसबीटी के पास पीड़िता को अकेला छोड़ा गया; वह कश्मीरी गेट पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
4-31 अगस्त 2026 दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बस ट्रैक की; तिमारपुर पार्किंग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया; बस फोरेंसिक के लिए सीज।
31 अगस्त-1 सितंबर 2026 मीडिया में विस्तृत रिपोर्ट्स; राजनीतिक प्रतिक्रियाएं; दिल्ली ने इंटरस्टेट बसों पर जीपीएस मॉनिटरिंग की योजना की घोषणा की।

यह मामला सिर्फ एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य वारदात तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। 16 वर्षीय पीड़िता के साथ कथित गैंगरेप के आरोपी चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, मारपीट और POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, बस के हालिया रजिस्ट्रेशन और कथित ट्रैफिक उल्लंघनों की जानकारी ने परिवहन व्यवस्था की निगरानी पर भी सवाल उठाए हैं। निर्भया कांड के बाद GPS, पैनिक बटन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया था, लेकिन यह घटना उनके जमीनी क्रियान्वयन और जवाबदेही की फिर से पड़ताल की जरूरत बताती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+