Gram Panchayat Payment: पंचायतों में फर्जी भुगतान पर लगेगा ब्रेक, शुरू हुई चेहरे और लोकेशन आधारित प्रणाली

Gram Panchayat Payment: गांवों की सरकार को लेकर अब बड़े स्तर पर बदलाव शुरू हो चुके हैं। खासतौर से महिला प्रधानों के अधिकारों को लेकर शासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब महिला प्रधान के पति या बेटे पंचायत के खाते से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं कर पाएंगे।

नई व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत के खातों से भुगतान के लिए कंप्यूटर पर प्रधान के चेहरे का मिलान अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा पंचायत घर की लोकेशन भी वेरीफाई करनी होगी, तभी भुगतान संभव हो सकेगा। इस कदम से पंचायत कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

gram panchayat payment update

अभी तक पंचायतों में भुगतान के लिए गेटवे प्रणाली लागू थी, फिर भी कई प्रधान और सचिव गेटवे से बाहर लाखों का भुगतान करते रहे हैं। अब नई तकनीक और सख्ती से इस तरह के गड़बड़झाले पर लगाम लगाई जाएगी।

भुगतान के लिए चेहरा और लोकेशन जरूरी

अब ग्राम पंचायतों में भुगतान करने के लिए प्रधान का चेहरा कंप्यूटर पर वेरीफाई होगा। पंचायत घर की सटीक लोकेशन मिलने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इससे पंचायतों में फर्जी भुगतान पर रोक लगेगी।

शासन ने महिला प्रधानों को सशक्त बनाने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया है। अब 'पति या बेटे प्रथा' को समाप्त करने के लिए तकनीकी समाधान अपनाया गया है।

यूपीपीआरडी पोर्टल पर अपडेट हो रही प्रोफाइल

पंचायती राज निदेशालय ने डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रधानों, पंचायत सचिवों और सहायकों का प्रोफाइल यूपीपीआरडी पोर्टल पर अपलोड किया जाए। इसमें नाम, फोटो और मोबाइल नंबर की एंट्री अनिवार्य कर दी गई है।

इसके लिए पंचायत गेटवे एप का इस्तेमाल हो रहा है। सभी प्रधान, सचिव और सहायक इस एप को अपने मोबाइल पर इंस्टॉल कर रहे हैं। इसके बाद पंचायत सचिव सबकी प्रोफाइल अपडेट करेगा।

चेहरा वेरीफिकेशन के बाद ही होगा भुगतान

एडीओ एप के माध्यम से प्रधान, सचिव और सहायकों के चेहरे का वेरीफिकेशन किया जाएगा। प्रोफाइल बनते ही लोकेशन आधारित भुगतान की व्यवस्था लागू हो जाएगी।

अब पंचायत के खाते से भुगतान तभी हो सकेगा जब प्रधान और सचिव दोनों पंचायत घर में मौजूद होंगे और उनका चेहरा सिस्टम से मैच करेगा।

अधिकारियों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से ग्राम पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी। न कोई बाहर से भुगतान कर सकेगा और न ही कोई परिजन प्रधान बनकर डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+