Gorakhpur-Shalimar Express:गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस रहेगी निरस्त, यात्रा से पहले देखें तिथि
Gorakhpur-Shalimar Express Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के शालिमार स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में यातायात ब्लॉक दिये जाने हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- गोरखपुर से 10 एवं 17 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15022 गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- शालिमार से 11 एवं 18 नवम्बर, 2025 को चलने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

इसी क्रम में 12 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर एवं अपराध आसूचना शाखा, गोरखपुर क्षेत्र को निगरानी के दौरान गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 02 पर 17 वर्ष की एक नाबालिग लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त नाबालिग लड़केे को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।
12 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 12165 में यात्री का छूटा पिट्ठू बैग मिला, जिसे मऊ पोस्ट पर जमा कराया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त पिट्ठू बैग सुपुर्द किया गया। 12 अगस्त, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोरखपुर को गाड़ी सं0 55070 में महिला यात्री का छूटा एक बैग मिला, जिसे गोरखपुर जं0 पोस्ट पर जमा कराया गया। महिला यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के उपरान्त बैग सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications