गोरखपुर सेक्‍स रैकेट: बुर्का पहन आती थीं लड़कियां, 80 हजार के मोबाइल करती थीं इस्‍तेमाल

गोरखपुर। बीते मंगलवार को गोरखपुर के रेलवे स्‍टेशन रोड पर स्थित एक होटल और गेस्‍ट हाउस में पुलिस ने रेड मारी थी। इस छापेमारी में 10 जोड़े अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे। पुलिस ने होटल के मालिक और मैनेजर को भी हिरासत में लिया था जिनसे क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक जैसे ही पुलिस होटल में पहुंची, कुछ जोड़े वहां से भागने की कोशिश करते दिखे, तो कुछ आपत्ति‍जनक हालत में बेड पर मिले। कैमरे के सामने पड़ते ने पकड़े गए लड़के-लड़कियां मुंह छिपाते नजर आए। फिर पुलिस ने उन्‍हें कपड़े पहनने का समय दिया और अरेस्‍ट कर पुलिस लाइन ले गई। लेकिन अब इस मामले में कई नई बातें निकल कर सामने आईं हैं।

लड़कियों के पास था बुर्का

लड़कियों के पास था बुर्का

एसपी क्राइम आलोक शर्मा ने वनइंडिया से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि होटल से जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, उनमें से ज्यादातर कॉलेज गोइंग हैं। कुछ लड़कियां हिंदू हैं, फिर भी उनके पास से बुर्का मिला है। उन्‍होंने बताया कि लड़कियां लोकल हैं इसलिए वो बुर्का पहनकर होटल में आती थीं ताकि उन्‍हें कोई पहचान न सके।

लड़कियों के पास से बरामद हुआ कीमती मोबाइल

लड़कियों के पास से बरामद हुआ कीमती मोबाइल

एसपी क्राइम ने बताया कि लड़के-लड़कियों के पास से कीमती मोबाइल बरामद हुए हैं। एक लड़की के पास तो जो मोबाइल बरामद हुआ है उसकी कीमत 80 हजार रुपए है। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे मामले की जड़ तक पहुंचा जा सके।

होटल का चार्ज 1 घंटे का 1500

होटल का चार्ज 1 घंटे का 1500

पुलिस ने बताया कि होटल का मैनेजर मालिकों के इशारे पर एक घंटे रुकने का 1500 रुपए चार्ज लेता था। इतना ही नहीं अलग से पैसा लेकर होटल के वेटर कमरे में ही शराब का इंतजाम करते थे। पुलिस का कहना है कि ज्‍यादातर प्रेमी जोड़े उनके होटल में आते थे और एक घंटा बंद कमरे में रहने के बाद वहां से चले जाते थे। हालांकि पकड़ी गई लड़कियों में ज्‍यादातार जिस्‍मफरोशी में शामिल हैं।

कमरे से मिलीं शक्तिवर्धक दवाइयां

कमरे से मिलीं शक्तिवर्धक दवाइयां

पुलिस ने होटल के अंदर से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं, शक्तिवर्धक दवाईयां, अश्लील साहित्य भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि होटल में यह लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने यह भी बताया कि स्‍टेशन के पास होने के चलते इन होटलों में आने-जाने वाले लोगों को भी लड़कियां सप्‍लाई की जाती थीं। बताया जो ये भी जा रहा है कि होटल में कई जिलों से लड़कियां सप्लाई की जाती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+