UP: RSS के लव जिहाद व धर्मांतरण के मुद्दे पर गोरखपुर के लोगों ने कही यह बात
Gorakhpur News: RSS प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों लखनऊ दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण व मुस्लिमों को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं। इनके बयान पर वन इंडिया की टीम ने लोगों की प्रतिक्रिया जानी। आइए एक नजर डालते हैं समाज के हर वर्ग के लोगों की संघ प्रमुख के बयानन पर क्या विचार हैं।
संघ प्रमुख ने कही है यह बात
सरसंघचालक डा.मोहन भागवत ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) संपूर्ण समाज को संगठित करना चाहता है। संघ के लिए कोई पराया नहीं है। लव जिहाद व धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम चलाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा।

शिक्षक विनोद कुमार का कहना है कि धर्मांतरण पर दिए संघ प्रमुख के विचार का मैं समर्थन करता हूं। क्यों कि किसी भी जाति मजहब के लोगों का धर्म परिवर्तन हो यह उचित नहीं। इंटर कॉलेज के शिक्षक अजीत कुमार ने बताया कि देश में अराजकता का माहौल नहीं होना चाहिए। धर्म परिवर्तन निदंनीय है। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के शिक्षक अजय कुमार ने कहा कि मैं राजनीति में बहुत रुचि तो नहीं रखता हूं पर धर्मांतरण व लव जिहाद समाज के लिए ठीक नहीं हैं।
बोले डॉक्टर
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि समाज में व्याप्त बुराइयां खत्म होनी चाहिए। धर्मांतरण व लवजिहाद जैसे मामले नहीं आने चाहिए। मोहन भागवत की यह सोच सराहनीय है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आदित्य कुमार पटेल ने कहा कि समाज में जितनी समानता होगी विकास उतना होगा। कुछ लोग समाज में वैमनस्यता फैलाने के लिए धर्मांतरण व लव जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जो गलत है।
बोले व्यवसायी
होटल व्यवसायी विशाल कुमार का कहना है कि अगर संघ घर- घर जारक लोगों को धर्मांतरण व लवजिहाद के लिए जारुक कर रही है तो यह बहुत सराहनीय कार्य है। व्यवसायी संतोष कुमार ने कहा कि धर्मांतरण जैसे मामले समाज में होने ही नहीं चाहिए। यह निदंनीय है।
बोले छात्र
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नरायण दत्त पाण्डेय ने कहा कि समाज में किसी भी कुरीति के लिए जगह नहीं होनी चाहिए। संघ के इन विचारों का समर्थन करता हूं। छात्र आलोक का कहना है कि हम सभी को स्वंय जागरुक होनो होगा ताकि इस तरह के मामले समाज में न हो । बीए एलएलबी के छात्र मनीष का कहना है कि लोगों को जागरुक करने के लिए समाज में इस तरीके के कार्य होने चाहिए ।












Click it and Unblock the Notifications