VIDEO: खुद रजिस्टर खरीद कर काम करने वाली महिलाओं को जब आ जाता है गुस्सा
खुद के पैसे से रजिस्टर खरीदकर काम करना पड़ रहा है। धरने में कार्यकर्ताओं को नियमित करने और मानदेय की जगह वेतन प्रदान करने की मांग रखी गई है। वहीं प्रशासन कान में तेल डाले बैठा है!
गोरखपुर। नगर-निगम पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों के समर्थन में महिला कार्यकर्ताओं ने अचानक 3 बजे शास्त्री चौक जाम कर दिया। जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी, तकरीबन 3.40 बजे जाम हटाया जा सका। प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि यादव के नेतृत्व में जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 18 दिन से जारी है। गीतांजलि मौर्य ने आरोप लगाया कि पिछले 18 दिन से धरना जारी है लेकिन उन पर शासन की कोई नजर नहीं है। सरकार उन लोगों की समस्याओं पर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है। आरोप लगाया गया है कि झूठी शिकायत पर भी प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी कार्यकर्ताओं के पीछे पड़ जाते हैं। ये भी नहीं देखते कि शिकायतकर्ता सही हैं या नहीं। कार्यकर्ताओं को एक तो महज 4000 रुपए मिलते हैं, वो भी छह-छह महीने तक इंतजार करना पड़ता है। धरने पर बैठी महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि सालों से लेखन सामग्री नहीं दी गई है। खुद के पैसे से रजिस्टर खरीदकर काम करना पड़ रहा है। धरने में कार्यकर्ताओं को नियमित करने और मानदेय की जगह वेतन प्रदान करने की मांग रखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications