यूपी: डेयरी संचालक को बंधक बनाकर बदमाश लूट ले गए 18 भैंसे, बाइक और मोबाइल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हथियार बंद बदमाशों ने एक डेयरी पर हमला बोला और डेयरी संचालक को बंधक बनाकर डेयरी से 18 भैंस चुरा ली। बदमाश एक बाइक और मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। बता दें कि लूटी गई भैंसों की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रहा है।

goons attacked on dairy owner and looted eighteen buffallos in muzaffarnagar

जानकारी के अनुसार, मामला मुजफ्फरनगर के रतनपुर गांव का है। पूर्व ग्राम प्रधान नरेश कुमार ने बताया कि गांव रार्धना रोड पर उसकी और उसके बड़े भाई सतबीर की दूध की डेयरी है। जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक भैंस और गाय हैं। बुधवार रात प्रतिदिन की भांति नरेश कुमार अपने बड़े भाई सतबीर सिंह और अपने पुत्र मोहित के साथ डेयरी पर ही सोए थे। देर रात करीब 12 बजे आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश डेयरी की दीवार फांदकर अंदर घुस गए।

तीनों को बनाया बंधक
बदमाशों ने बाहर की ओर सोए सतबीर को तमंचे के बल पर जगाया और मेन गेट की चाबी मांगी और तीनों को बंधक बनाकर वहीं डाल दिया। बदमाशों ने डेयरी के बाहर खड़ी गाड़ी में पशुओं को लाद लिया और मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। तीनों ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने किया सड़क पर प्रदर्शन
घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने के बाहर सड़क की घेराबंदी कर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जल्दी गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने जाम खोला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+