Goods Train Derail: मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 4 दिन में दूसरा ट्रेन हादसा
Goods Train Derail: उत्तर प्रदेश में एक ही सप्ताह में दूसरी बार ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार को गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे यातायात बाधित हो गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी यूपी के मुरादाबाद जिले के अमरोहा यार्ड में पटरी से उतरी। घटना का समय अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग ट्रेनों की आवाजाही के लिए खुला है।

उधर, मुरादाबाद के डीआरएम राजकुमार सिंह ने कहा कि हम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हम आकलन कर रहे हैं और जल्द से जल्द यातायात बहाल करना हमारी प्राथमिकता है।
तीन दिन पहले हुआ था ऐसा ही हादसा, तीन की मौत
आपको बता दें कि बीती 18 जुलाई को पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच गोंडा स्टेशन के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के आगे के 4-5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications