UP में लाखों युवाओं के लिए जॉब पाने का सुनहरा अवसर, जानिए इस बार का अप्रेंटिस मेला क्यों है खास

लखनऊ, 21 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने या उन्हें उनके कौशल के हिसाब से रोजगार परक बनाने का मुद्दा काफी जोर शोर से छाया हुआा था। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब सरकार गुरुवार को यूपी के हर जिले में अप्रेंटिस मेले का आयोजन कर रही है। इस आयोजन से लाखों लोगों के रोजगार की राह खुलेगी और उन्हें इसका लाभ मिलेगा। यह आयोजन प्रत्येक जनपद के आईटीआई कालेज में किया जाएगा। इस अप्रैंटिस मेले में चुने जाने के बाद युवाओं बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें ट्रेनिंग के दौरान भी सात हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

अप्रेंटिस करने से युवाओं को क्या मिलेगा लाभ

अप्रेंटिस करने से युवाओं को क्या मिलेगा लाभ

यूपी में गुरुवार को आयोजित हो रहे अप्रेंटिस मेले के कई लाभ हैं। ये लाभ उन्हीं युवकों को मिलेगा जो इसके पात्र होंगे और अप्रेंटिस मेले में चुने जाएंगे। अप्रेंटिस मेले में चुने जाने के बाद युवाओं को उद्योगों एवं अधिष्ठानों में रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अप्रेंटिसशिप के दौरान औद्योगिक परिवेश में कार्य करने का अनुभव मिलेगा। रोजगार परक आधुनिक कौशल को सीखने व उनमें दक्ष होने का बढ़िया अवसर युवाओं को मिलेगा। अप्रेंटिसशिप से अर्जित कौशल से ज्ञान व आत्मविश्वास में बढोत्तरी होगी। अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान प्रतिमाह सात हजार रुपए मिलेंगे और इसके प्रशिक्षण के बाद रोजगार की बेहतर संभावनाएं पैदा होंगी।

अप्रेंटिसशिप के लिए ये होंगे प्रमुख ट्रेड्स व सेक्टर

अप्रेंटिसशिप के लिए ये होंगे प्रमुख ट्रेड्स व सेक्टर

युवाओं को अप्रेंटिसशिप में जिन प्रमुख ट्रेड्स को शामिल किया गया है उनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर और मेसन शामिल है। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स, रेफ्रिजरेशन व एसी टेक्नीशयन, ऑटोमोबाइल टेक्निशियन, कंप्यूटर एवं टाटा एंट्री ऑपरेटर, ट्रेवल एवं टूरिज्म ऑपरेटर एवं हास्पिटैलिटी सेक्टर्स के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। युवाओं के प्रशिक्षण से जहां उनके कौशल में विकास होगा वहीं इसका लाभ उद्योगों को भी मिलेगा। इसे अपने उद्योगों के अनुसार युवाओं को तैयार करने का मौका मिलेगा। अप्रेंटिसशिप के माध्यम से उद्योगों के उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।

यूपी में सभी 75 जिलों में लगेगा मेला

यूपी में सभी 75 जिलों में लगेगा मेला

अधिकारियों की माने तो प्रदेश के समस्त जनपदों में 21 अप्रैल को एप्रिन्टिस मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 8 हजार उद्योग एवं एम0एस0एम0ई0 तथा 75 हजार युवाओं के प्रतिभाग की सम्भावना है। अप्रेन्टिस मेला व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग तथा एम0एस0एम0ई0 एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए 21 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 'शिक्षुता मेलों' का आयोजन किय जा रहा है। मेले का आयोजन प्रत्येक जिले के नोडल शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जायेगा तथा मेले का समय पूरे प्रदेश में एकरूपता बनाये रखने के लिये प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक रहेगा।

हर दो घंटे में अपडेट की जाएगी वेबसाइट

हर दो घंटे में अपडेट की जाएगी वेबसाइट

एमएसएमई के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवनीत सहगल और प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अमृत अभिजात ने सभी संभागीय आयुक्तों एवं जिला मजिस्ट्रेटों को मेला आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। निदेशालय में गठित पीएमयू द्वारा तैयार ऑनलाइन सिस्टम पर हर दो घंटे बाद मेले की जिलेवार प्रगति अपडेट की जाएगी। सभी उपायुक्त, जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजीकृत प्रतिष्ठानों में अपरेंटिस रिक्तियों की गणना की जाए और इसे www.apprenticeshipindia.gov.in पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाए।

मेले के लिए हर जनपद को मिला एक लाख रुपए का बजट

मेले के लिए हर जनपद को मिला एक लाख रुपए का बजट

अमृत अभिजात ने मेला के आयोजकों को निर्देशित किया गया कि मेला के दौरान कानून, चिकित्सीय, बिजली व जल-पान आदि की व्यवस्थाओं समुचित तैयारियां किया जाना सुनिश्चित कर ली गई हैं। उनके द्वारा विशेष रुप से निर्देशित किया गया कि ऐसे जनपद जहां बड़ी संख्या में उद्योग संचालित हो रहे हैं, की प्रगति बेहतर होनी चाहिये। अप्रेंटिस मेला के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक जिले को 1 लाख रूपये की धनराशि निर्गत की गई है। प्रत्येक मण्डल पर मेला की प्रगति व निगरानी के लिये नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+