VIDEO: कुर्बानी के लिए बकरों के बढ़े भाव, हापुड़ के चच्चा ने मांगे पचहत्तर हजार
ग्राहक आते हैं लेकिन रेट सुनकर चले जाते हैं। ईद उल अजहा को मात्र 2 दिन बचे हैं और बाजार सूना पड़ा हुआ है। चाचा ने भी ठान ली है कि वो बकरों की कीमत 75 हजार से एक पैसा कम नहीं लेंगे।
हापुड़। ईद-उल-अजहा आ चुका है और इस त्योहार पर मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी के लिए बकरे खरीदते हैं। इस त्योहार को लेकर व्यापारियों ने बकरों का बाजार लगाना शुरू कर दिया है। बाजारों में बकरों की खूब खरीददारी होती है लेकिन त्योहार में मात्र 2 दिन बचे हैं और बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारी हाथ पर हाथ रखकर बैठा है और बस ये इंतजार कर रहा है कि कोई ग्राहक आए और उनकी आमदनी हो जाए। अगर ग्राहक आ भी जाता है तो बकरे के रेट सुनकर चला जाता है।

देखिए VIDEO...
बढ़ती महंगाई ने त्योहार को भी फीका कर दिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि कुछ चुनिंदा बकरे ऐसे भी होते हैं जिनकी कीमत लाखों से लेकर करोड़ों में पहुंच जाती हैं। सबसे महंगा बेचा जाता है लेकिन अबकी बार बकरे की कीमत हापुड़ में मात्र 75 हजार रूपए एक जोड़े के रह गए है लेकिन उस जोड़े को भी अभी तक किसी ने नहीं खरीदा है खरीदे भी कैसे भाई महंगाई जो हो गई है।
आपको बता दें कि हापुड़ की पुरानी चुंगी पर बकरों का बाजार लगा हुआ है और शमशुद्दीन का कहना है कि त्योहार आ चूका है। कारोबार चल ही नहीं रहा है, ग्राहक आते हैं लेकिन रेट सुनकर चले जाते हैं। ईद उल अजहा को मात्र 2 दिन बचे हैं और बाजार सूना पड़ा हुआ है। ईद पर बकरों की खूब खरीददारी होती थी। महंगे से महंगे रेटों पर बकरे को बेचा जाता था लेकिन अब बकरा 10 हजार रुपए में बिकने को तैयार नहीं है।
वहीं बिलाल का कहना है कि उनके पास कई नसल के बकरे हैं और वो हर साल बाजार में बकरे बेचते हैं लेकिन उनका भी यही कहना है कि महंगाई के जमाने में कारोबार ठप हो चूका है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास सबसे महंगा बकरे का जोड़ा 75 हजार रुपए का है। यूं तो बकरों की कीमत लाखों रुपए से लेकर करोड़ों में हुई है लेकिन बढ़ती महंगाई में सस्ता बकरा खरीदने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications