Global Investor Summit 2023: आपको लखपति बना सकती है योगी सरकार की ये पहल
Global Investor Summit 2023: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में 4 व 5 फरवरी को होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बिजनेस क्विज का आयोजन किया जाएगा।

Global Investor Summit 2023: योगी आदित्यनाथ सरकार 'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' का आयोजन कर देश भर के छात्रों और कामकाजी पेशेवरों को 4 लाख रुपये तक के पुरस्कार जीतने का मौका देने जा रही है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने 4-5 फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी की है। इनवेस्ट यूपी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बिजनेस क्विज, इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) की तीनों श्रेणियों के लिए अलग-अलग पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

चार-पांच फरवरी को लखनऊ में होगी दो दिवसीय प्रतियोगिता
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में 4 व 5 फरवरी को होने वाली इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बिजनेस क्विज का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनिया के प्रमुख बिजनेस ब्रांड्स, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ह्यूमन रिसोर्स, सिस्टम एंड प्रोसेस, बिजनेस पर्सनैलिटी समेत बिजनेस जगत से जुड़ी जानकारियों पर आधारित सवाल होंगे। वहीं दूसरे दिन होने वाले इंडिया क्विज और इंडिया क्विज (स्कूल) में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और बिजनेस वर्ल्ड से जुड़े सवाल होंगे। क्विज प्रतियोगिता के दो खंड (बिजनेस क्विज और इंडिया क्विज) सभी के लिए खुले हैं। इसमें 4 फरवरी को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजनेस क्विज का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का ये होगा स्वरूप
क्विज मास्टर कुनाल पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग वर्ग में होगी। एक लिखित प्रारंभिक दौर होगा जिसके बाद एक सेमीफाइनल दौर होगा। अंत में फाइनल राउंड के लिए आठ टीमों का चयन किया जाएगा। एक टीम में कम से कम दो सदस्य होंगे। प्रश्नोत्तरी सभी के लिए खुली होगी। सदस्य स्कूल या कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ कामकाजी पेशेवर भी हो सकते हैं। इस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के रूप में 80,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 45,000 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।
Recommended Video


जीतने में मिलेगा इतना इनाम
इंडिया क्विज का आयोजन 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जिसमें प्रीलिम्स का लिखित राउंड होगा। इसमें चुनी गई टीम का चयन सेमीफाइनल और फिर फाइनल राउंड के लिए किया जाएगा। प्रीलिम्स और सेमीफ़ाइनल को पार करने वाली आठ टीमों को फ़ाइनल में प्रवेश करने का अवसर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भी प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो सदस्य होना आवश्यक है। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी सभी के लिए खुली है। टीम के सदस्यों को एक ही संस्थान से होने की जरूरत नहीं है।

अलग अलग श्रेणी में होगी प्रतियोगिताएं
'यूपी जीआईएस 23 हेडलाइनर बिजनेस क्विज' की तीसरी श्रेणी यानी इंडिया क्विज (स्कूल स्तर) का आयोजन 5 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन स्क्रीनिंग राउंड के आधार पर 200 टीमों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल राउंड होंगे। अंत में आठ टीमों का चयन किया जाएगा। एक टीम में कम से कम दो सदस्य होने चाहिए। यह क्विज प्रतियोगिता देश भर के केवल स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी।

क्विज कैटेगरी के लिए होगा अलग फार्मेट
हालांकि जरूरी नहीं कि टीम के सदस्य एक ही स्कूल से हों। इस श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 30,000 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। इस क्विज प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण करने के लिए, एक Google फ़ॉर्म भरना होगा। इसके लिए एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। अलग-अलग कैटेगरी के लिए क्विज फॉर्मेट में भाग लेने के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications