Global Investor Summit 2022: निवेश के लक्ष्य को लेकर विदेशों में Yogi सरकार का रोड शो शुरू

Global Investor Summit की तैयारी में यूपी सरकार काफी पहले से जुटी है। आठ दिसंबर से ही निवेश के लक्ष्य को लेकर मंत्रियों का अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों के लिए रवाना हो गया है जहां रोड शो आयोजित किए जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ

Global Investor Summit 2022: यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता और उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल का विदेश दौरा गुरुवार से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी 2023 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले उत्तर प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। राज्य सरकार 'ब्रांड यूपी' को देश और विदेश में बढ़ावा देने के बड़े लक्ष्य को हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है।

कई मंत्री विदेश दौरे पर रवाना

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद शीर्ष अधिकारियों के एक दल के साथ दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हुए। यूपी सरकार का प्रतिनिधिमंडल 9 दिसंबर को फ्रैंकफर्ट में आयोजित रोड शो में हिस्सा लेगा। रोड शो में मंत्री नंदी और जितिन प्रसाद जर्मनी के निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा

रोड शो में निवेशकों से बात कर उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश नए भारत का विकास इंजन बन रहा है। उन्होंने कहा कि जर्मनी के साथ उत्तर प्रदेश के व्यापारिक संबंध काफी अच्छे रहे हैं, जो ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से और मजबूत होंगे।

10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

मंत्री ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 से उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आने वाला है। इस निवेश से प्रदेश में ही युवाओं के लिए रोजगार के लाखों अवसर सृजित होंगे। मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और जितिन प्रसाद भी 12 दिसंबर को ब्रसेल्स, बेल्जियम और 14 दिसंबर को स्टॉकहोम, स्वीडन में रोड शो में शामिल होंगे।

इन विभागों में निवेश पर होगी चर्चा

वहीं विदेशों में आयोजित होने वाले रोड शो में रक्षा और एयरोस्पेस, नागरिक उड्डयन, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, स्टार्टअप्स, डेटा सेंटर, हैंडलूम और टेक्सटाइल, कृषि संबद्ध, पर्यटन और फिल्म, इलेक्ट्रिक वाहन, फार्मा और स्वास्थ्य देखभाल में निवेश पर चर्चा होगी।

यूपी सरकार के लिए अहम साबित होगी इनवेस्टर समिट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले पांच साल में राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से UPGIS-2023 को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। योगी सरकार ने फरवरी 2018 में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया था।

राज्य सरकार का दावा है कि उसने 2018 शिखर सम्मेलन में ₹4.68 करोड़ का निवेश आकर्षित किया है और राज्य में पिछले पांच वर्षों की अवधि में ₹3 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव लागू किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+