गाजीपुर: सरकारी गर्ल्स कॉलेज की वेबसाइट हुई हैक, पाकिस्तानी झंडे के साथ लिखा जिंदाबाद

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित आमघाट के सरकारी गर्ल्स पीजी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट को हैक कर लिया गया। रविवार को जब लोगों ने कॉलेज की साइट खोली तो उस पर पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ मिला। साथ ही ब्लैक स्कॉर्पियन द्वारा हैक किया जाना भी लिखा था। इसके साथ ही बेबसाइट पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा था। यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

girls pg college official website hack

हटा दिया गया झंडा

कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि हमारे एक्सपर्ट भी वेब साइट को ठीक करने में लगे हुए है। वहीं, एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने बताया कि कॉलेज की बेवसाइट हैक किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुरे मामले की छानबीन जारी है। पाकिस्तान का झंडा पेज खोलते ही आ रहा था। फिलहाल पेज से पाकिस्तान का झंडा हटा दिया गया है।

girls pg college official website hack

बीएचयू की वेब साइट भी हो चुकी है हैक
बता दें कि इसके पहले भी 26 अप्रैल 2017 को बीएचयू की ऑफिशियल वेब साइट को हैकरों ने हैक किया था। एक्सपर्ट ने 5 घंटे की मेहनत के बाद ठीक किया था। उस समय भी पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे लिंक के जरिये छात्रों को कांटेक्ट करने की बात कही गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+