Muradabad News: शादी से पहले वायरल कर दिया युवती का अश्लील वीडियो, अगवा करने की दी धमकी, थाने पहुंचा मामला

Muradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने शादी से चंद दिनों पहले युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती की मां ने बताया कि इंतेजार पुत्र महमूद ने उसकी बेटी के नहाते समय के नग्न अवस्था के फोटो खींच लिए थे और वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी कुवैत चला गया। युवती की शादी 15 दिसंबर को है। इससे ठीक पहले युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिया।

muradabad

महिला ने यह भी बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर युवक के घर गए तो उसके परिजनों ने जान से मारने व अगवा करने की धमकी दी। महिला ने सरकड़ा खास निवासी आरोपी इंतेजार और उसके तीन भाई नावेद, अथर और परवेज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती की मां ने बताया कि आरोपी युवक शादी तोड़वाने के लिए मंगेतर के पास यह वीडियो और फोटो भेजने की बात कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+