VIDEO: दोनों का प्रेमी निकला एक ही शख्स, आगरा की लड़कियों ने बीच सड़क पर कर ली फाइट

दोनों एक दूसरे को गालियां देते हुए जमीन पर पटक-पटककर मारपीट करती हुई दिखाई दीं तो काफी देर बाद वहां से गुजर रहे बुजुर्गों ने दोनों का झगड़ा छुड़ाया। इससे पहले सब वीडियो बनाते रहे।

आगरा। अपने प्यार की खातिर दो लड़कियां सड़क पर ही लात-घूंसे चलाने लगीं। लड़कियों की सड़क पर इस लड़ाई को देखकर राहगीरों के कदम थम गए और वो इस नजारे को मोबाइल फोन में कैद करने लगे। जहां दोनों एक दूसरे को गालियां देते हुए जमीन पर पटक-पटककर मारपीट करती हुई दिखाई दीं तो काफी देर बाद वहां से गुजर रहे बुजुर्गों ने दोनों का झगड़ा छुड़ाया, इसके बाद दोनों युवतियां अपने-अपने घर चली गईं!

Girls fight on road in Agra, Video Viral

ये नजारा आगरा के मेन थाने हरीपर्वत के सामने देखने को मिला जहां बुधवार को दोपहर अचानक दो युवतियां गाली देते हुए आपस में बहस करने लगीं और देखते ही देखते एक दूसरे पर टूट पड़ीं। दोनों किसी एक लड़के के बारे में बातें कर रही थी, और थोड़ी देर में ही दोनों तरफ से मारपीट होने लगी।

प्रेमी के लिए युवतियों की बीच सड़क पर लड़ाई देख राहगीर भी रुक गए। ये पूरा मामला लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया जिसे वायरल कर दिया गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों एक लड़के के लिए आपस में लात-घूंसे चला रही हैं। करीब 10 मिनट तक चले इस ड्रामे के बाद लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर अलग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+