नेपाल से तस्करी कर मेरठ के रेड लाइट एरिया में लाई जा रही हैं लड़कियां
मेरठ। मेरठ में मानव तस्करी का मामला थमता नज़र नहीं आ रहा है। नेपाल और सीमावर्ती देशों से मजबूर लड़कियों को बहला-फुसलाकर कर मेरठ के रेड लाइट एरिया में उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जा रहा है। बुधवार को दिल्ली के एक एनजीओ ने पुलिस टीम के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई में तीन लड़कियों को रेड लाइट एरिया से छुड़ाया है।

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में स्थित रेड लाइट एरिया में आज दिल्ली की एक एनजीओ टीम ने पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए तीन लड़कियों को बरामद किया है। हालांकि इस दौरान कोठा संचालक फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब 6 माह पहले तीनों को नेपाल से बहला-फुसला कर यहां लाया गया था और तभी से मजबूरी में इस धंधे में लिप्त हैं। फिलहाल तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और मानव तस्करी से जुड़े रैकेट के भंडाफोड़ करने का पहला चरण पार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- फूलपुर: बाहुबली अतीक का गणित फेल, अब शायद ही लौट सकें राजनीति में वापस












Click it and Unblock the Notifications