हरदोई: लुका-छिपी खेल रही थी मासूम, पड़ोसी ने कर दी दरिंदगी
हरदोई। लुका-छिपी का खेल रही मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना है। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मासूम की हत्या करने का प्रयास भी किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी फरार हो गया। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

मामल हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र की है। बुधवार की शाम को 8 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर दोस्तो के साथ लुका छिपी का खेल खेल रही थी। बता दें कि पहले से ही घात लगाकर बैठे आरोपी निर्मल ने बच्ची का मुँह दबाकर उसको कुछ दूर ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नही आरोपी युवक ने बच्ची को जान से मारने का प्रयास भी किया। लेकिन बच्ची की चीख-पुकार की आवाज सुनकर मौके पर लोगो पहुंच गए। लोगो को अपनी तरफ आता देख आरोपी फरार हो गया।
घटना की सूचना पुलिस और बच्ची के परिजनों को दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी निर्मल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज ककर ली। बता दें कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। हरदोई के एएसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि आरोपी निर्मल के खिलाफ रेप और पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications