कानपुर ट्रेन हादसा: टूटा हाथ लिए पापा को ढूंढ़ रही है बेटी, 1 दिसंबर को होनी है शादी

रूबी शादी के लिए ट्रेन में जो गहने और कपड़े लेकर जा रही थी वह भी नहीं मिल रहे। अब तक उसने किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

कानपुर। इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद घटनास्थल पर मचे कोहराम के बीच एक दुल्हन अपना टूटा हुआ हाथ लिए अपने पिता को ढूंढ रही थी। एक दिसंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में व्यस्त रुबी अपने पिता और भाई-बहनों के साथ इंदौर से आजमगढ़ के मऊ जा रही थी।

rubi

ट्रेन में सफर कर रहा था परिवार
20 वर्षीय रूबी के साथ ट्रेन में उसकी दो बहनें अर्चना (18) और खुशी (16) के अलावा दो भाई अभिषेक और विशाल भी थे। उनके पिता राम प्रसाद गुप्ता और उनके एक पारिवारिक दोस्त राम परमेश सिंह भी ट्रेन में थे। हादसे के बाद से राम प्रसाद गुप्ता का कोई पता नहीं चला।

बहनों को भी आई हैं चोटें
रूबी ने कहा, 'मुझे मेरे पापा नहीं मिल रहे। मैं उन्हें हर जगह ढूंढ़ चुकी हूं। कुछ लोगों ने मुझे अस्पताल जाकर देखने को कहा तो कुछ लोग मॉर्चरी जाकर देखने को कह रहे हैं। मैं क्या करूं समझ नहीं आता। मेरे हाथ में फ्रैक्चर है और मेरी बहनों को भी काफी चोटें आई हैं।'

उसने कहा, 'मुझे तो यह भी पता नहीं है मेरी शादी जो कि 1 दिसंबर को तय थी वो हो पाएगी या नहीं। मैं अपने पापा को ढूंढ़ना चाहती हूं। मैंने हर तरफ आवाज दी। उन्हें हर जगह ढूंढ़ा लेकिन कहीं भी नहीं मिले।'

कपड़े और गहने भी हैं गायब
इसके साथ ही रूबी शादी के लिए ट्रेन में जो गहने और कपड़े लेकर जा रही थी वह भी नहीं मिल रहे। अब तक उसने किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

रविवार सुबह हुए रेल हादसे में करीब 121 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+