सेल्फी लेते वक्त डूबा था ब्वॉयफ्रेंड, उसी नहर में डूबकर प्रेमिका ने दी जान

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक लड़की ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे की वजह काफी दिल दहला देने वाली थी। बता दें कि कुछ दिन पहले उसके ब्वॉयफ्रेंड ने सेल्फी लेते वक्त अपनी जान गंवा दी थी। तभी से लड़की सदमे में थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Girl suicide by jumping in Gang Canal

20 साल की स्वाति ने गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों सुबह से लड़की के शव को तलाश कर रहे है, लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बता दें कि 20 मार्च को दोस्तों संग नहर किनारे सेल्फी लेते समय स्वाति का प्रेमी पवन गंगनहर में डूब गया था। जिसका शव अभी तक नहीं मिला है। बता दें कि मृतक पवन के घरवालो ने स्वाति और उसके दुसरे साथियों पर हत्या करने की साजिश का इल्जाम लगाया था और स्वाति की मृतक पवन के घरवाल ने एसएसपी ऑफिस में पिटाई भी की थी। इसी आरोप के चलते स्वाति बहुत परेशान चल रही थी और उसने यह कदम उठाया है।

परिजनों के मुताबिक स्वाति ने आज सुबह साढ़े 9 बजे उन्हें फोन पर सूचना दी कि वो आत्महत्या करने जा रही है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। स्वाति के पिता पीएसी गाजियाबाद में तैनात हैं। बताया जाता है कि पवन की मौत पर अपनी और परिवार की खींचतान को लेकर स्वाति अवसाद में चली गई थी और वो मानसिक रूप से भी परेशान थी। वहीं पुलिस की मानें तो युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लड़के के परिवार द्वारा जिस तरीके से युवती को प्रताड़ना दिए जा रही थी उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+