VIDEO: मरते वक्त लड़की ने बताया नाम तो मां ने बताई लड़के की पूरी बात
उसके बाद रंजिश निकालते हुए युवक मिट्टी का तेल लेकर घर में घुस आया और युवती के ऊपर तेल डालकर उसे जिंदा फूंक दिया।
बरेली। बरेली के थाना शाही क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक पड़ोस के लड़के हरिओम से युवती का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद रंजिश निकालते हुए युवक मिट्टी का तेल लेकर घर में घुस आया और युवती के ऊपर तेल डालकर उसे जिंदा फूंक दिया।

वहीं युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती के घर वाले कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीम छात्रा के गांव गणेशपुर पहुंची है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications