पुलिसवाले के बेटे ने एकतरफा प्यार में दरोगा की बेटी का रास्ते में कर दिया मर्डर

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दरोगा की बेटी सना के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब छात्रा कोचिंग से अपनी बहन के साथ घर वापस लौट रही थी। तभी एक युवक ने छात्रा को रोककर पहले गाली-गलौज की उसके बाद उसके सिर मे गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जूट गई है।

Girl shot dead in Shahjahanpur

घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के राम नगर मोहल्ले की है। दरोगा मेहरबान अली अपने परिवार के साथ पुलिस लाईन में रहते है। बता दें कि शनिवार को दरोगा की दो बेटियां जीनत और सना कोचिंग के लिए गई थी। कोचिंग से लौटते वक्त सना की अरशद नाम के युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की बहन जीनत ने बताया कि वह दोनों कोचिंग से वापस अपने घर जा रही थी। तभी पुलिस लाईन में रहने वाला अरशद आया और हम दोनों को रोक लिया। उसके बाद उसने मेरी बहन सना से गाली-गलौज करने लगा। उसके बाद उसने सिर मे गोली मार दी और फरार हो गया।

Girl shot dead in Shahjahanpur

जीनत के मुताबिक अरशद उसके बाद कोचिंग सेंटर में ही पढ़ता है। उसके पिता भी पुलिस में है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और खून से लथपथ छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी ग्रामिण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अरशद नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगा है। मृतक छात्रा और युवक दोनों पहले से परिचित है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+