VIDEO: लड़के के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, शादी के डर से भाग निकला प्रेमी

प्रेमिका की जिद है कि उसके परिजन शादी करने के लिए राजी हो जाएं। वहीं बात बनती नहीं दिख रही है। तो प्रेमी शादी के डर से खुद ही घर छोड़कर फरार चल रहा है तो प्रेमिका उसके घर धरने पर बैठी है।

हरदोई। प्रेमी से शादी करने को तमाम जतन करने के बाद भी जब वो नहीं माना तो प्रेमिका अपने रंग में आ गई और लड़के के घर पर ही धरने पर बैठ गई। मामला हरदोई के बघौली क्षेत्र के फत्तापुर का है। जहां प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पर शादी करने को लेकर धरने देने लगी है। बघौली थाना क्षेत्र के फत्तापुर के ही आदित्य का लड़की संग प्रेम प्रसंग चल रहा था। 7 जून को लड़की की शादी होनी थी। आदित्य के कहने पर उसने शादी नहीं की। अब आदित्य शादी से मना कर रहा तो वो उसके घर पर पहुंच गई। गांव वालों की पंचायत हो रही है और मामला निपटाने की कोशिश की जा रही है।

Girl protest at boyfriends house to Marry

अपने प्यार को पाने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी के घर पर ही डेरा जमा दिया है। लड़की युवक से शादी करने की जिद पर उसी के घर धरने पर बैठ गई है। प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रेमिका की जिद है कि उसके परिजन शादी करने के लिए राजी हो जाएं। वहीं बात बनती नहीं दिख रही है। लड़की का गांव के ही आदित्य से चार साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला प्रेम विवाह तक भी पहुंच गया। इसी बीच लड़की की शादी तय हो गई और 7 जून को शादी होनी थी, लेकिन प्रेमी ने धमकाया तो लड़की ने शादी करने से मना कर दिया। अब युवक खुद ही शादी करने से कतरा रहा है।

प्रेमिका ने साफ कह दिया है कि वो शादी उसी से करेगी। इस मामले की जानकारी मिलते ही प्रेमी घर से भाग निकला। प्रेमी के घर वाले प्रेमिका को अपने घर वापस जाने को कह रहे हैं लेकिन वो जाने को तैयार नहीं है। अब पूरे मामले में ग्राम प्रधान के साथ ही दोनों के परिवार के लोग वार्ता करके मामले को सुलटाने के प्रयास में लग गए हैं। मामले की पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई है। दोनों के परिवार के लोग दुहाई दे रहे हैं और कहते नजर आए कि जब बात नहीं बनेगी तब पुलिस के सामने जाएंगे। फिलहाल सुलह के प्रयास लगातार चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+