VIDEO: तैयारियां तो चल रही थी डोली उठाने की लेकिन उठी अर्थी

सुषमा का भाई और भतीजा नीचे कमरे में उसके साथ सो रहे थे बाकी परिवार वाले ऊपर छत पर सो रहे थे। लेकिन किसी को भी सुषमा की हत्या कि भनक तक नहीं लगी।

हापुड़। तैयारियां तो हो रही थी डोली उठाने की लेकिन क्या पता था कि अर्थी उठानी पड़ेगी। मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है जहां अज्ञात बदमाशों ने युवती की शादी से मात्र 13 दिन पहले ही उसको चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना गांव बदरखा की है जहां दलित युवती की इस हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

तैयारियां तो चल रही थी डोली उठाने की लेकिन उठी अर्थी

देखिए VIDEO...

वहीं गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। बताया ये भी जा रहा है की युवती सुषमा की बारात 12 जून को आनी थी। गांव बदरखा में सुषमा नाम की युवती की शादी बुलंदशहर के हुकुम सिंह से तय हुई थी और इन दोनों की शादी 12 जून को होनी थी। सुषमा की मां शादी के कार्ड बांटने बाहर गई थी। तभी अज्ञात बदमाशों ने इसी मौके का फायदा उठाते हुए कल देर रात अपने कमरे में सोई हुई सुषमा की चाकुओं से गोदकर हत्याकर कर दी और मौके से फरार हो गए।

सुषमा का भाई और भतीजा नीचे कमरे में उसके साथ सो रहे थे बाकी परिवार वाले ऊपर छत पर सो रहे थे। लेकिन किसी को भी सुषमा की हत्या कि भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस की जांच ही मामला पर से पर्दा उठाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+