यूपी पुलिस के सिपाही ने शादी का झांसा देकर एक साल तक युवती का किया शारीरिक शोषण
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती ने यूपी पुलिस के सिपाही पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने बताया कि 2016 में उसकी शादी सिपाही के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद सिपाही पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि 25 अप्रैल को आरोपी सिपाही की शादी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सिपाही के खिलाफ गिरफ्तारी के आदेश दिए है।

2016 में तय हुई थी शादी
पीड़िता ने बताया कि यूपी पुलिस का सिपाही दीपक 2016 में नौबस्ता चौकी पर तैनात था। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गई पीड़िता की मुलाकात सिपाही से हुई। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। मां-बाप की रजामंदी के बाद 2016 में शादी भी तय हो गई। पीड़िता ने बताया कि शादी का झांसा देकर आरोपी सिपाही 2017 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

सिपाही बीजेपी विधायक का है गनर
पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिपाही दीपक बीजेपी विधायक गनर है। सिपाही ने 29 सितम्बर 2017 को शादी तोड़ दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दहेज की डिमांड करने लगा। जिसके बाद सिपाही ने शादी तोड़ दी। पीड़िता ने बताया कि जिसकी शिकायत कई बार की लेकिन आज तक सिहापी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आज है शादी
पीड़िता ने बताया कि 25 अप्रैल बुधवार को आरोपी सिपाही की शादी है। सिपाही की शादी की खबर मिलने के बाद पीड़िता ने एसएसपी से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गुहार लगाई है। एसएसपी अखिलेश मीणा ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए है। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications